Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: मेलबर्न के मैदान पहले ही दिन भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आपको बता दे की आज के मैच में भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने आज दिन का खेल खत्म होने तक ने दो विकेट के नुकसान पर 215 बना लिए है। भारत की तरफ से आज ओपनिंग करने आये मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी को भेजा गया।

साथ ही आज के मैच में भारत की तरह कई रिकॉर्ड बनाये गए जिनमें बात करे तो आज भारतीय टीम ने आज इस साल मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी को ओपनिंग करवाने के साथ ही इस साल छठी नई सलामी जोड़ी मैदान पर उतारी। साथ ही विएश के मैचो की बात करे तो ये इस साल 11 टेस्ट में यह पांचवीं नई जोड़ी रही। साथ ही आज अपने डेब्यू टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने शानदार 76 रनो की पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने ने 71 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पदार्पण टेस्ट में अर्धशतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले ऐसा कारनामा 1947 में यह दत्तू फडकर ने 51 रनों पारी खेलकर किया था। साथ ही भारतीय टीम की तरफ से ओपनिग करते हुए विहारी और अग्रवाल ने 18.5 ओवर में 40 रन बनाए। ये ओपनिंग साझेदारी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में दिसंबर 2010 के बाद से भारत की सबसे बड़ी सलामी साझेदारी है।

और ये भी पढ़े:

सचिन तेंदुलकर का यह नामुमकिन विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ी का नाम है विराट कोहली

भारत के 5 सबसे अमीर क्रिकेटर्स, दूसरे नंबर वाले खिलाड़ी की नेट वर्थ जानकर दंग रह जाएंगे



Herald