Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Aus: इस खिलाड़ी को टीम में नहीं लेना विराट कोहली को पड़ा भारी!

इंटरनेट डेस्क। हाल ही में पर्थ के मैदान पर खेला गया भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीत लिया है। आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया के 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते भारतीय टीम मात्र 140 रन पर ही ढेर हो गई। हार के साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर कई तरह के सवाल उठने लग गए है। उनमे से एक है रवींद्र जडेजा को पर्थ टेस्ट में मौका नही देना।

आपको बता दे की सभी को उम्मीद थी इशांत शर्मा और रोहित शर्मा के टीम से बाहर होने के बाद सब ये सोच रहें थे की अब शायद भारतीय कप्तान अंतिम ग्यारह खिलाड़ी में रवींद्र जडेजा को जगह दे सकते है। आपको बता दे जडेजा की जगह उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। साथ ही भारत एक भी स्पिनर के साथ मैदान में नही उतरे है। विराट कोहली का मानना था कि भारत के चार तेज गेंदबाज काम कर जाएंगे। लेकिन भारतको 146 रन से हार का सामना करन पड़ा।

साथ ही आपको बता दे की टीम में रवींद्र जडेजा को जगह नही देना भी कई लोग भारतीय टीम की हार की वजह मान रहें है। ऑस्ट्रेलिया तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ मैदान में उतरा साथ ही स्पिनर नाथन ल्योन को शानदारी गेंदबाजी करते हुए कुल 8 विकेट अपने नाम किए। इस तरह ही ही माना जा रहा है की टीम में रवींद्र जडेजा होते तो रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते।

और ये भी पढ़े:

नसीरुद्दीन शाह ने विराट को बताया अहंकारी, फैंस बोले- कोई चाचा को काम दो

IPL में विराट के साथ खेलेगा वेस्टइंडीज का सबसे खतरनाक खिलाड़ी



Herald