स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है साथ ही आज मैच का दूसरा दिन है का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट खोकर 191 रन बना लिए है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया आज भारत से बढ़त नही ले पाया और अभी तक भारत की पहली पारी के स्कोर से 59 रन पीछे है।
भारत की और से अच्छी गेंदबाजी करते हुए दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके साथ ही ईशांत शर्मा तथा जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकट चटकाए है। भारत ने कल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था साथ ही भारत अपनी पहली पारी में 250 रन ही बना पायी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरें का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 191/7 रन बनाए हैं साथ ही ट्रेविस हेड (61) और मिशेल स्टार्क (8) क्रीज पर है।
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रन के स्कोर पर सातवां झटका बुमराह की खूबसूरत गेंद पर पैट कमिंस (10) एलबीडब्ल्यू किया। भारतीय गेंदबाज ईशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। भारत की नई दिवार यानी पुजारा ने शानदार शतक लगाकर भारत की लाज बचाने का काम किया है।
और ये भी पढ़े:
India vs Aus1st test : भारत की दमदार गेंदबाजी के सामने कमजोर पड़े कंगारू
IND vs AUS Live: अश्विन की फिरकी में फसने लगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज
Herald