Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDIA vs AUSTRALIA: भारत की आॅस्ट्रेलिया पर पहले टेस्ट में पकड़ मजबूत, 166 रन की बनाई बढ़त

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने खेल समाप्त होने तक आॅस्ट्रेलिया पर 166 रन की बढ़त बना ली है। वैसे आज का मैच बारिश के कारण देर से शुरू हो सका था। बारिश रूकने के बाद मैच शुरू हुआ तो आॅस्ट्रेलिया की टीम 235 रन पर आलआउट हो गई। ऐसे में भारत को 15 रनों की बढ़त मिली।

INDIA vs AUSTRALIA: भारत ने आॅस्ट्रेलिया पर दूसरी पारी में बनाई बढ़त

इसके बाद भारत ने अपनी पारी की शुरूआत की और खेलते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। अब भारत आॅस्ट्रेलिया पर 166 रन की बढ़त बना चुका है। आपकों बता दें की भारत ने पहली पारी में 250 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे दिन पहली पारी में 235 रन पर ही ढेर हो गई।

इधर आज भारत के दो विकेट गिरने के बाद पुजारा औ कोहली ने पारी को संभाला। फिलहाल पुजारा 40 और अजिक्य रहाणे एक रन बनाकर मैदान पर है। कोहली और पुजारा ने तीसरे विकेट के लिये 71 रन की साझेदारी की। स्पिनर नाथन लियोन ने कोहली को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। कोहली ने 104 गेंदों का सामना करके 34 रन बनाये है।

आॅस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज इयान चैपल ने रोहित को लेकर दिया ये चौंकाने वाला बयान

इधर आपकों बता दें की भारत की और से रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट आउट किए है। वहीं इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को दो-दो विकेट मिले है।