इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेल जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने आॅस्ट्रेलिया पर 104 रन की बढ़त बनाली है। वैसे आज का मैच बारिश के कारण देर से शुरू हो सका था। बारिश रूकने के बाद मैच शुरू हुआ तो आॅस्ट्रेलिया की टीम 235 रन पर आलआउट हो गई। ऐसे में भारत को 15 रनों की बढ़त मिली।
आॅस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज इयान चैपल ने रोहित को लेकर दिया ये चौंकाने वाला बयान
इसके बाद भारत ने अपनी पारी की शुरूआत की और खेलते हुए 2 विकेट के नुकसान पर खबर लिखे जाने तक 90 रन बना लिए है, अब भारत आॅस्ट्रेलिया पर 104 रन की बढ़त बना चुका है। आपकों बता दें की भारत ने पहली पारी में 250 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे दिन पहली पारी में 235 रन पर ही ढेर हो गई।
इधर भारतीय टीम के दो विकेट आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा 12 रन और विराट कोहली 5 रन बनाकर मैदान पर है। आपकों बता दें की तीसरे दिन का खेल 45 मिनट देर से शुरू हुआ। इसके बाद जब मैच शुरू हुआ तो 3.4 ओवर होने के बाद बारिश ने एक बार फिर खलल डाल दी।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर आॅस्ट्रेलिया के 7/191 रन, भारत के इस गेंदबाज ने तोड़ी आॅस्ट्रेलिया की कमर
आपकों बता दें की भारत की और से रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट आउट किए है। वहीं इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को दो-दो विकेट मिले है।