Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IndvAus : 71 साल बाद आॅस्ट्रेलिया में इतिहास रचने के लिए कोहली बना रहें है ये 'विराट प्लान'

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आॅस्ट्रेलिया के दौरे पर है। विराट कोहली के लिए ये आॅस्ट्रेलिया दौरा बहुत खास है। क्योंकि भारतीय टीम के पास 71 साल बाद आॅस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का अच्छा मौका है। बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद आॅस्ट्रेलिया टीम इस समय उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रही है।

IndvsAus: एडिलेड टेस्ट में इन तीन गेंदबाज़ों के टीम में होने से अच्छा कॉम्बिनेशन होगा: ज़हीर खान

इसी बीच आपको बता दें कि विराट एंड कंपनी आॅस्ट्रेलिया में इतिहास रचने के लिए काफी मेहनत कर रही है। फील्ड पर बल्लेबाज और गेंदबाज अपना पसीना बहाते नजर आ रहे है। विराट स्वयं भी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे है। जैसा कि आपको पता हैं कि आॅस्ट्रेलिया के मैदान बड़े—बड़े हैं तो ऐसे में विराट अभ्यास सेंशन में बड़े शाट्स लगाते नजर आ रहे है। विराट मैदान में दो क्षेत्ररक्षकों के बीच से बॉल को बाउंड्री पर पहुंचाने की तैयारी में लगे है। कोहली अभ्यास सेंशन में चौंके लगाने का अभ्यास करते नजर आ रहे है। जो टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। ​आॅस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए विराट इस समय चौके छक्के लगाने की तैयारी में लगे हुए है।

भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज से पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। जिसमें भारत और आॅस्ट्रेलिया की टीम एक—एक जीत दर्ज करके बराबरी पर रही थी और इस सीरीज का एक मैच बारिश के भेंट चढ़ गया था। टी20 और टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।