इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच कल से चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच छह दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। भारतीय टीम के पास इस समय आॅस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पिछले 71 सालों से कंगारू धरती पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।
IndvAus : 71 साल बाद आॅस्ट्रेलिया में इतिहास रचने के लिए कोहली बना रहें है ये 'विराट प्लान'
कल से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पहले टेस्ट के 12 सदस्यीय टीम घोषणा की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिये दी। पहले टेस्ट में भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा को भी शामिल किया गया है। पृथ्वी शॉ के चोटिल के कारण मुरली विजय और केएल राहुल ओपनिंग करने मैदान में उतर सकते है।
आॅस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का विराट एंड कंपनी के पास गोल्डन चांस है। क्योंकि आॅस्ट्रेलिया टीम इस समय बॉल टेंपरिंग के कारण संभल नहीं रही है। टीम के आक्रामक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ बॉल टेंपरिंग के कारण इस सीरीज में नहीं खेल रहे है। ऐसे में विराट बिग्रेड का आॅस्ट्रेलिया में इतिहास रचने का शानदार मौका है। कप्तान विराट इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे। टीम इंडिया के पांच बल्लेबाजों ने आॅस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अर्धशतक लगाए। वहीं, एक बल्लेबाज ने शानदार शतक लगाने में कामयाबी हासिल की।
इस प्रकार भारतीय 12 सदस्यीय टीम :विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।