Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvAUS: मेलबर्न टेस्ट में इन भारतीयों ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ये खिलाड़ी भी नहीं रहा पीछे

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने 2018 खत्म होने से पहले देशवासियों को एक और बड़ी जीत तोहफे में दी है। विराट एंड कंपनी ने मेलबर्न में खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मैच में 137 रनों से हराकर मेलबर्न में जीत का स्वाद चख लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 37 साल बाद मेलबर्न में कोई टेस्ट मैच जीतने में कामयाबी हासिल की। मेलबर्न में कई भारतीय खिलाड़ियों ने रिकार्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। तो आइए नजर डालिए उन भारतीय खिलाड़ियों पर...

इशांत शर्मा: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने जैसे ही मेलबर्न की दूसरी पारी में कंगारू बल्लेबाज नाथन लियोन को आउट किया। वैसे ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने वाले छठें भारतीय गेंदबाज बन गए। इशांत शर्मा इसके साथ ही पूर्व भारतीय गेंदबाज बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ दिया। बेदी ने टेस्ट करियर में 266 विकेट लिए। वहीं, इशांत के 267 विकेट चटकाएं है।

विराट कोहली: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी एक शानदार रिकॉर्ड बनाया। कोहली ने जब भी टेस्ट मैचों में टॉस जीता हैं कोई भी मैच नहीं हारा है। विराट ने 21 टेस्ट में टॉस जीता, जिसमें से 18 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की जबकि तीन मैच ड्रॉ हुए। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 45वें मैच में 26वीं जीत दर्ज की। विराट कोहली पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट जीत दर्ज करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। धोनी की कप्तानी में इंडिया ने 27 टेस्ट जीते है।

ऋषभ पंत: टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी इसके साथ​ विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने में कामयाबी हासिल की। पंत ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में अभी तक तीन टेस्ट मैचों में 20 शिकार किए और अभी सिडनी टेस्ट बाकी है। इसी के साथ ही टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।

जसप्रीत बुमराह: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी मेलबर्न टेस्ट में रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। बुमराह ने मेलबर्न में कुल 9 विकेट लिए। इसी के साथ भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पदापर्ण टेस्ट सीजन में अब तक 48 विकेट लेने में सफल हुए है। इसी के साथ किसी तेज गेंदबाज का अपने पहले टेस्ट सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।