इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। पहले टेस्ट से पहले भारत के लिए एक बुरी खबर आई टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अभ्यास मैच पैर में चोट लगने के कारण टीम से बाहर हो गए है।
अब ऐसे में ये चर्चा चल रही हैं कि पृथ्वी शॉ के स्थान पर किसी बल्लेबाज को ओपनिंग के लिए टीम में उतारा जाएं। इसी बीच इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान व आक्रामक बल्लेबाज माइकल वॉन ने पृथ्वी शॉ के स्थान पर हिटमैन रोहित शर्मा को टीम में शामिल करने की सलाह दी है। रोहित शर्मा ने भी कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। रोहित ने अभ्यास मैच में भी 40 रनों की पारी खेली थी।
आपको बता दें कि टेस्ट सीरीज से पहले भारत और आॅस्ट्रेलिया इलेवन के बीच चार दिनों एक प्रेक्टिस मैच खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाएं। शॉ फिल्डिंग के दौरान बांउड्री पर कैच करते समय अपनी एडी में चोट लगा बैठ। अभ्यास मैच में भारतीय टीम के पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाएं। वहीं, मुरली विजय ने अभ्यास मैच में शानदार शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में दोनों टीमों एक—एक मैच जीता और इस दौरान सीरीज बराबरी पर रही।