इंटरनेट डेस्क। छह दिसंबर से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत और आॅस्ट्रेलिया की टीम मैदान में जमकर पसीना बहा रही है। विराट बिग्रेड के लिए ये टेस्ट सीरीज बहुत अहम हैं। क्योंकि भारतीय टीम ने 71 सालों में आॅस्ट्रेलिया में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। भारत के पास इस समय आॅस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का बहुत अच्छा मौका हैं। क्योंकि बॉल टेंपरिंग के कारण टीम में नए—नए खिलाड़ी है। साथ ही टीम में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ जैसे आक्रामक बल्लेबाज नहीं है।
AusvsInd: आॅस्ट्रेलियाई कप्तान पेन ने विराट को लेकर कह दी ये बड़ी बात...
2 दिन बाद शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच में छह दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व आक्रामक तेज गेंदबाज जहीर खान ने मीडिया को बताया कि इस समय आॅस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम के पास शानदार बल्लेबाज मौजूद हैं जो किसी भी वक्त मैच का रूख बदल सकते है।
साथ ही पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने ये भी कहा कि भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच इस समय गेंदबाजी विभाग समान है। साथ ही खान ने ये भी बताया कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और उमेश यादव अगर पहले मैच में ये तीनों गेंदबाज खेलते हैं तो ये अच्छा कॉम्बिनेशन होगा और ये गेंदबाज आॅस्ट्रेलिया बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सीरीज को जीतने में मदद कर सकते है। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।