इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच गुरूवार से चार टेस्ट मैचों की श्रृखंला शुरू होने जा रही हैं इससे पहले भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। इधर भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृखंला 1-1 से बराबरी पर रही है। आॅस्ट्रेलिया ने पहले मैच में भारत को चार विकेट से हराकर श्रृखंला में 1-0 की बढ़त बना ली थी, इसके बाद दूसरा मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा और उसके बाद खेला गया आखिरी मुकाबला भारत ने 6 विकेट से जीत लिया। ऐसे में भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेली गई यह टी20 श्रृखंला 1-1 से बराबरी पर रही।
गौतम गंभीर ने क्रिकेट के मैदान को कहा अलविदा, इस टीम के विरूद्ध खेलेंगे अंतिम मैच
इधर गुरूवार से शुरू होने जा रही टेस्ट श्रृखंला के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा को जगह दी गई है जबकि तेज गेंदबाज उमेश यादव और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम से बाहर रखा गया है।
इधर मैच शुरू होने के एक दिन पहले 12 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई जिसमें वनडे टीम की रन मशिन और उपकप्तान रोहित को बल्लेबाजी क्रम में जगह दी गयी है जबकि जडेजा और उमेश टीम में जगह नहीं बना पाए। रोहित के अलावा हनुमा विहारी को भी अंतिम एकादश में जगह मिली है।
IndvAus : भारतीय टीम ने एडिलेड टेस्ट के लिए टीम की घोषणा, देखें कौन-कौन हैं टीम में
आपकों बता दें की जो टीम चयन किया गया है उसमें बल्लेबाजों को ज्यादा मौका दिया गया तो वही गेंदबाजों पर अबकी बार चयनकर्ताओं ने कम विश्वास जताया है। टीम में इस बार केवल एक ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को जगह मिली है, इसके अलावा सब तेज गेंदबाजों को टीम में मौका मिला है।