Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: दूसरे दिन चोटिल पैर के साथ नजर आएं पृथ्वी शॉ, मैदान पर वापसी को लेकर आई ये नई अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन अपने सात विकेट गवां दिएं. भारत की ओर से सबसे ज्यादा आर अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किएं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने शानदार अर्धशतक जमाया.

मैच देखते पृथ्वी शॉ आएं नजर

अभ्यास मैच में चोटिल हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ रविन्द्र जडेजा के साथ मैच देखते नजर आएं. बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान इस खिलाड़ी को पैर में चोट लग गई थी. जिसकी वजह से इस खिलाड़ी को पहले टेस्ट से बाहर होना पड़ा था. पहले टेस्ट के दौरान वो सीमा रेखा पर मैच देखते हुए नजर आएं उनके पैर में बैंडेज लगा हुआ था. पृथ्वी शॉ के बिना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में भारतीय सलामी जोड़ी कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाई.

पूरी तरह फीट होने में लगेगा अभी समय 

खबर ये है कि इस चोट के 5 दिन बाद शॉ बेहतर महसूस कर रहे हैं. उन्होंने आसानी से चलना भी शुरू कर दिया है लेकिन अभी रनिंग में दिक्कत है. टीम इंडिया के फिजियो और सपोर्ट स्टाफ शॉ पर नजर रख रहे हैं और उम्मीद यही है कि वो बहुत जल्द मैदान पर नजर आ सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया के एक रेडियो चैनल से बातचीत में टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि शॉ चलने लगे हैं, लेकिन वो पूरी तरह कब फिट होंगे, इसके लिए कोई तारीख नहीं बताई जा सकती.

भारत की सलामी बल्लेबाजी ने एक बार फिर किया निराश 

पहले टेस्ट की पहली पारी में भारत कि सलामी बल्लेबाजी ने टीम को फिर निराश किया. आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे के एल राहुल ने एक बेहद ही खराब शॉट खेल के अपना विकेट गवां दिया. उनके जोरिदार मुरली विजय भी कोई खास कमाल नहीं कर पाएं. विजय पहली ही गेंद से लड़खराटे हुए नजर आएं. इनदोनो के आउट होने के बाद विराट कोहली भी कोई ज्यादा कमाल नहीं कर पाएं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS: दूसरे दिन चोटिल पैर के साथ नजर आएं पृथ्वी शॉ, मैदान पर वापसी को लेकर आई ये नई अपडेट appeared first on SportzWiki Hindi.