जहां एक तरफ भारत की सीनियर टीम व्यस्त कार्यक्रम में रहती है. वहीं दूसरी तरफ इंडिया ए टीम भी पिछले काफी महीनों से व्यस्त कार्यक्रम में खेल रही है.
आपकों बता दे, कि इंडिया ए की टीम को इंग्लैंड लायंस टीम के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के सभी पांच वनडे मैच 23 से 31 जनवरी के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले जायेंगे. इसके बाद फरवरी में दोनों टीमों के बीच दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेली जायेगी.
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड लायंस टीम का किया ऐलान

आपकों बता दे, कि इंडिया ए के दौरे के लिए इंग्लैंड लायंस टीम का ऐलान हो गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं ने तीन खिलाड़ियों को पहली बार इंग्लैंड लायंस टीम में शामिल किया है. सैम बिलिंग्स, बेन डकेट और डोमनिक बैस जैसे अंतरराष्ट्रिय खिलाड़ियों को भी इस टीम में जगह मिली है.
इस प्रकार है इंग्लैंड लायंस की 50 ओवर की टीम:

डोम बेस (समरसेट), सैम बिलिंग्स (केंट), डैनी ब्रिग्स (ससेक्स), मैथ्यू कार्टर (नॉटिंघमशायर), जैक चैपल (नॉटिंघमशायर), जो क्लार्क (नॉटिंघमशायर), एलेक्स डेविस (लंकाशायर), बेन डकेट (नॉटिंघमशायर), लुईस ग्रेगरी (समरसेट), सैम हैन (वारविकशायर), टॉम कोहलर-कैडमोर (यॉर्कशायर), साकिब महमूद (लंकाशायर), जेमी ओवरटन (समरसेट), ओली पोप (सरे), जेमी पोर्टर (एसेक्स)
इस प्रकार है इंग्लैंड लायंस चार दिवसीय टीम:

टॉम बेली (लंकाशायर), डोम बेस (समरसेट), सैम बिलिंग्स (केंट), डैनी ब्रिग्स (ससेक्स), जैक चैपल (नॉटिंघमशायर), जो क्लार्क (नॉटिंघमशायर), बेन डकेट (नॉटिंघमशायर), लुईस ग्रेगरी (समरसेट), सैम हैन (वारविकशायर), मैक्स होल्डन (मिडिलसेक्स), टॉम कोहलर-कैडमोर (यॉर्कशायर), जेमी ओवरटन (समरसेट), ओली पोप (सरे), जेमी पोर्टर (एसेक्स), आमीर वर्दी (सरे)
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsENG: भारत दौरे के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया अपनी टीम का ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.