इंटरनेट डेस्क। अगले साल आयोजित होने वाले छोटे फॉर्मेट की क्रिकेट प्रतियोगिता आईपीएल की नीलामी आज गुलाबी नगरी जयपुर में 2:30 से होने वाली है। जयपुर में आयोजित होने वाली आईपीएल 12 के लिए 346 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी अपनी बोली लगाएगी। आज होने वाली इस नीलामी में आठ फ्रेंचाइजी के बीच कड़ा मुकाबला होगा।
AusvInd: कंगारू टीम ने पर्थ में भारत को 146 रनों से रौंदा, सीरीज 1-1 से बराबरी पर
गुलाबी नगरी में आज आयोजित होने वाली नीलामी में 9 विदेशी खिलाड़ी ऐसे है जो 2 करोड़ रूपए की बेस प्राइस वाली लिस्ट में शामिल है। आपको बता दें कि इस 2 करोड़ रूपए की बेस प्राइस लिस्ट में कोई भी भारतीय अपनी जगह नहीं बना पाया है। मात्र एकमात्र भारतीय जयदेव उनादकट 1.5 करोड़ रूपए की बेस प्राइस लिस्ट में शामिल है। भारत का ये तेज गेंदबाज आईपीएल के 11वें सीजन में जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रूपए खर्च करके अपने खेमे में शामिल किया था।
आज होने वाली नीलामी में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह की सांख भी दांव पर लगी है। वहीं, जयपुर में आयोजित इस आईपीएल नीलामी सबसे दिलचस्प बात यह है कि 9 क्रिकेटरों के पूल में सबसे ज्यादा आधार मूल्य रखने वाली सूची में कोई भी भारतीय खिलाड़ी अपनी जगह नहीं बना पाया। आपको बता दें कि इस सबसे अधिक आधार कीमत की सूची में शामिल नौ खिलाड़ियों में ब्रेंडन मैक्कुलम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, सैम कुरेन, कोलिन इनग्राम, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज और डार्सी शॉर्ट जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल है। इस नीलामी में राजस्थान के 9 खिलाड़ियों को शामिल किया गया। नीलाम में 118 कैप्ड और 228 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी बोली लगेगी।