Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12 : ये हैं वो टॉप पांच खिलाड़ी जो IPL 12 की नीलामी में बने करोड़पति...

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन के लिए कल मंगलवार को गुलाबीनगरी में आठ दिग्गज ​फ्रेंचाइजीयों ने खिलाड़ियों की खरोत फिरोत की। आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियम लीग यानी कि आईपीएल एक छोटे फॉर्मेट की शानदार प्रतियोगिता है। मंगलवार को हुई नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी भारत के बिके। भारत के दो गेंदबाज जयदेव और अनकैप्ट वरूण चक्रवर्ती सबसे महंगे ​बिके। आइए जानते हैं मंगलवार को हुई ​नीलामी में कौन—कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा बिका...

IPL Auction 2019: आखिरकार युवराज को मिली संजीवनी, इस टीम ने खरीदा युवराज को इस प्राइस पर

जयदेव उनादकट: आईपीएल के 11वें सीजन में जयदेव उनादकट 11.50 करोड़ में बिके थे। इस बार जयदेव 8.4 करोड़ रूपए में राजस्थान रॉयल्स में एक बार फिर शामिल हो गए है।

वरूण चक्रवर्ती: वरूण चक्रवर्ती ऐसे गेंदबाज हैं जो कई प्रकार से बॉलिंग करते हुए मैदान में नजर आते है। वरूण चक्रवर्ती तेज गेंदबाज और स्पिन गेंदबाजी करते हुए नजर आते है। आईपीएल के 12वें सीजन में चक्रवर्ती किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से मैदान में उतरेंगे। पंजाब ने चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ रूपए में खरीदा है।

सैम कुरेन: सैम कुरैन इंग्लैंड के आलराउंडर खिलाड़ी है। सैम कुरैन ने कई मैचों में गेंद और बैट से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। सैम कुरैन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.2 करोड़ में खरीदा।

कोलिन इंग्राम: दक्षिण अफ्रिका के दिग्गज युवा खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खेमे में शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने 6.4 करोड़ खर्च कर कोलिन को खरीदा।

शिवम दुबे: दुबे शानदार ​युवा सिक्सर किंग है। शिवम दुबे ने 5 गेंदों में 5 छक्के जड़ने में कामयाबी हासिल की। शिवम दुबे को आरसीबी ने 5 करोड़ में खरीदा। दुबे की बेस प्राइज 20 लाख रूपए थी।

मोहित शर्मा: मोहित शर्मा ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया हैं। मोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 करोड़ खर्च करके खरीदा। मोहित शर्मा की बेस प्राइज 50 लाख रूपए थी।