इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। इसी बीच आपको बता दें कि 2019 में आयोजित होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होने वाली है। इसी खबर मिल रही हैं कि पहले आईपीएल की ये खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरू में आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब ये नीलामी जयपुर में होने वाली है। इस खबर की जानकारी बीसीसीआई ने सोमवाद को दी है।
IndvAus : भारतीय टीम ने एडिलेड टेस्ट के लिए टीम की घोषणा, देखें कौन-कौन हैं टीम में
इसी बीच मीडिया से एक खबर आ रही हैं कि 2019 में होने वाली आईपीएल के 12वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स एक नए नाम और नए लोगो के साथ मैदान में उतरेगी। आपको बता दें कि अब दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम आधिकारिक तौर पर बदल दिया गया है और दिल्ली कैपिटल्स रखा गया है। दिल्ली फ्रेंचाइजी की तरफ से इस बात की जानकारी सोशल साइट्स के जरिए दी गई।
आपको बता दें कि आईपीएल का 11वां सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए बहुत खराब रहा था। दिल्ली की टीम ने आईपीएल के 11वें सीजन में एक भी मैच नही जीता था। इस कारण पिछले सीजन में दिल्ली सबसे नीचे स्थान पर थी। इसी के साथ ही आपको एक बात और बता देते है। कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे।