महज कुछ दिन पहले ही खत्म हुई आईपीएल नीलामी के दौरान खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध 70 स्लॉट में से सभी टीमों ने कुल 60 खिलाड़ी खरीदे हैं। इसके अलावा कई बड़े खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्हें कोई भी खरीददार नहीं मिला हैं। जिसमें हाशिम अमला, डेल स्टेन और ब्रेंडन मैकलम जैसे खिलाड़ी शमिल हैं।
लेकिन इस बार के आईपीएल नीलामी की सबसे हैरान कर देने वाली बात ये रही हैं कि फ्रैंचाइज़ियों ने कई बड़े खिलाड़ियों को इग्नोर करते हुए नए चेहरों को अपनी टीमों में शामिल किया हैं। इस नीलामी के दौरान क्रिकेट के दो खिलाड़ी सबसे ऊपर रहे हैं।
वरुण चक्रवर्ती और जयदेव उनादकट जिन्हें टीमों ने 8.4 करोड़ रूपए की मोटी रकम के साथ अपनी -अपनी टीमों में शामिल किया हैं। बता दें वरूण को किंग्स इलेवन पंजाब ने ख़रीदा है, तो वहीं जयदेव को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम के अंदर शामिल किया हैं।
हालांकि नीलामी के दौरान ये सब कुछ नया नहीं था। बल्कि 2018 की नीलामी में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे। जिन्हें किसी भी टीम ने नहीं ख़रीदा था। लेकिन इस नीलामी के दौरान उन्होंने एक मोटी रकम के साथ टीम में अपनी वापसी दर्ज कराई हैं। आइये एक नज़र डालते खिलाड़ियों पर
जॉनी बेयरस्टो

आईपीएल 2018 में इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो को किसी भी टीम ने नहीं ख़रीदा था। लेकिन इस साल इस खिलाड़ी को सनराइज़र्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया हैं।
बता दें हैदराबाद की टीम ने इस खिलाड़ी को 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। हो सकता हैं ये खिलाड़ी आगामी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे। जिसके कारण ये मैच के बीच में ही वापस लौट जाएंगे।
जिसके बाद टीम को एक बेहतरीन विकेटकीपर की जरुरत पड़ेगी। उस समय साहा इस खिलाड़ी की जगह ले सकते हैं। वैसे बता दे इस समय ये खिलाड़ी अपनी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं।
लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के इस खिलाड़ी को पिछले साल किसी भी टीम ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया था। लेकिन इस साल इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 करोड़ रुपये की मोटी रकम के साथ अपनी टीम में शामिल किया हैं।
लेकिन अभी भी इस खिलाड़ी को लेकर एक चिंता की बात भी हुई हैं कि खिलाड़ी अंतिम एकादश में जगह बना पाएंगे या नहीं। लेकिन अगर वो टीम मे शामिल हो जाते हैं, तो उनके होने से युवा खिलाड़ियों को काफी ज्यादा मदद मिलेगी।
वह अपनी टीम के लिए एक खिलाड़ी के साथ साथ एक अच्छे मेंटर की भूमिका भी बखूबी निभा पाएंगे। बता दें अब तक इस खिलाड़ी ने आईपीएल के 110 मैच खेले हैं। जिसमें इन्होंने 6.86 की इकोनॉमी रेट से साथ महज 154 विकेट अपने नाम किये हैं।
कॉलिन इंग्राम

इस साम आईपीएल की नीलामी के दौरान इस खिलाड़ी को एक मोटी रकम मिली हैं। बता दें इस खिलाड़ी को इस साल दिल्ली कैपिटल्स ने 6.4 करोड़ की मोटी रकम के साथ अपनी टीम में शामिल किया हैं।
बता दें इस खिलाड़ी ने इस साल कई सारी लीगों में हिस्सा लिया था। जिसमें इनका पप्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा हैं। बता दे अभी हाल ही में खत्म हुई टी-10 लीग में इन्होंने आठ मैचों के दौरान 117 रन अपने नाम किये हैं।
इसके अलावा इस खिलाड़ी ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के पहले ही संस्करण में भी जबरदस्त परफॉरमेंस दिया था।
निकोलस पूरन

ये खिलाड़ी इस समय टी-20 लीग्स में सभी फ्रेंचाइज़ियों के चहेते बन गए हैं। ये खिलाड़ी अपनी लगातार आक्रामक बल्लेबाज़ी शैली और ज़बरदस्त स्ट्रोक-प्ले के साथ खेलने के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने अपने खेल के द्वारा ही क्रिकेट के मैदान में अपनी अलग पहचान बनाई हैं।
हालांकि पिछले साल इस खिलाड़ी को आईपीएल नीलामी के दौरान किसी ने भी नहीं ख़रीदा था। लेकिन इस नीलामी के दौरान इस खिलाड़ी को किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये की भारी कीमत के साथ अपनी टीम में शामिल किया हैं।
बता दे इस खिलाड़ी ने कुछ समय पहले सम्पन्न हुई टी-10 लीग के दूसरे संस्करण में नौ मैचों के दौरान 324 रन बनाए और इस लीग में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IPL 2019: 2018 में इन खिलाड़ियों को नहीं मिला था कोई खरीददार इस साल लगी करोड़ो में बोली appeared first on SportzWiki Hindi.