आगामी आईपीएल महज कुछ ही महीनों के अंतराल के बाद शुरू हो जायेगा। यह 2019 में आईपीएल का 12 वां सीजन होगा। आईपीएल का जितना ज्यादा इंतज़ार खिलाड़ियों को होता हैं। उससे कही ज्यादा इंतज़ार क्रिकेट प्रेमियोँ को होता हैं। आगामी साल में आईपीएल और वर्ल्ड कप दोनों ही बड़े टूनामेंट खेले जाने हैं।
इस सीजन के आईपीएल के लिए सभी फ्रेंचाइजीयों ने अपनी -अपनी टीम से रिलीज और रिटेन किये गए खिलाड़ियों को सूची जारी कर दी हैं। कुछ टीमों ने अपने मजबूत खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखते हुए कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया।
तो वहीं कुछ टीमों ने अपने सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दोबारा से टीम बनाने का फैसला लिया हैं। तो आइए आज इसी के साथ एक नजर डालते हैं। ऐसी टीमों के ऊपर जो इस समय काफी कमजोर दिखाई दे रही हैं।
दिल्ली डेयरडेविल्स

साल 2018 के खराब सत्र के बाद इस टीम ने गौतम गंभीर, मोहम्मद शमी और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े दिग्गज नामों को रिलीज कर दिया है। वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स ने अभिषेक शर्मा, शाहबाज नदीम और विजय शंकर के बदले हैदराबाद से शिखर धवन को रिप्लेस लिया है।
वहीं अब इस टीम में बचे हुए खिलाड़ियों को अनुभवहीन खिलाड़ियों की श्रेणी में रखा जा रहा हैं। वैसे इनमें से केवल शिखर धवन और अमित मिश्रा ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के सभी सीजन खेले हैं। यह टीम युवा खिलाड़ियों को देखते हुए जोश से भरपूर जरूर दिखाई दे रही हैं। लेकिन अनुभव के मामले में यह टीम बेहद कमजोर दिखाई दे रही हैं।
मौजूदा खिलाड़ी – श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, कॉलिन मुनरो, ऋषभ पंत, मंजोत कालरा, पृथ्वी शॉ, क्रिस मॉरिस, अमित मिश्रा, जयंत यादव, कागिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, हर्षल पटेल, संदीप लछिमाने, आवेश खान, राहुल तेवतिया।
राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल में इस टीम के द्वारा रिटेन किये गये खिलाड़ियों में स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, जोस बटलर, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे प्रमुख खिलाड़ियों का नाम हैं। वहीं इस टीम ने जयदेव उनादकट और डार्सी शॉर्ट जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया हैं।
कागजों पर ये टीम बेहद कमजोर दिखाई दे रही हो, लेकिन एक साल का बैन झेल कर वापस आने पर स्टीव स्मिथ की मौजूदगी में ये टीम वापस से मजबूत हो जाएगी।
वहीं अभी इस टीम को जोस बटलर और बेन स्टोक्स जैसे बड़े खिलाड़ियों को लेकर आईपीएल की शुरुआत में एक झटका झेलना पड़ सकता हैं। बता दें मई में इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान के साथ मैच खेलना हैं।
मौजूदा खिलाड़ी – अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गोथम, श्रेयस गोपाल, इश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लामरोड़, आर्यमान बिड़ला, सुधीशन मिधुन।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

ये टीम आगामी आईपीएल के सीजन के लिए बेहद ही कमजोर देखी जा रही हैं। एक समय था जब यह टीम कुछ समय पहले तक अपने खिलाड़ियों के साथ बड़ी ही मजबूत दिखाई देती थी। लेकिन इस टीम ने कई सारे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया हैं।
इस समय इस टीम में बहुत सी कमियां दिखाई देती हैं। इस समय इस टीम के पास खेल की शुरुआत करने के लिए एक भी विस्फोटक बल्लेबाज नहीं हैं। इस टीम के अंदर कोहली और डीविलियर्स के अलावा एक भी अनुभवी बल्लेबाज नहीं हैं।
मौजूदा खिलाड़ी ; विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, पार्थिव पटेल, मार्कस स्टोयनिस, मोईन अली, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, नाथन कुल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, टिम साउथी, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलवंत खेजरोलिया।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: नीलामी से पहले ये 3 आईपीएल टीम नजर आ रही हैं सबसे ज्यादा कमजोर appeared first on SportzWiki Hindi.