आगमी साल में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए ज्यादातर खिलाड़ी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। बता दें ये वर्ल्ड कप जून-जुलाई के महीने में इंग्लैंड में खेला जाएगा। जिसके लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है।
आईपीएल की लीग के तुरंत एक महीने बाद ये महाटूर्नामेंट खेला जाना है। वैसे तो वर्ल्ड कप के कारण कई सारे खिलाड़ी इस आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। ताकि उनका वर्क लोड थोड़ा कम हो सके, लेकिन यहां इंडिया का नजरिया थोड़ा सा अलग हैं।
भारत में माना जा रहा है कि आईपीएल के मैचों का इस्तेमाल भी वर्ल्ड कप जीतने के लिए किया जा सकता है। आगामी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप की टीम में शामिल कर कई टीम विश्व कप को अपने नाम करने का सपना देख सकती हैं।
तो आइये आज इसी कड़ी में बात करते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारें में जो अपने आईपीएल के प्रदर्शन के जरिए विश्व कप 2019 में अपनी जगह बना सकते हैं।
सुरेश रैना

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक सुरेश रैना को पिछले कुछ समय से उनके ख़राब प्रदर्शन के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया हैं। साल 2015 से टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाने के चलते रैना ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी वापसी दर्ज कराई थी।
हालांकि इस बार भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक ही था। जिसके कारण एक बार फिर से इन्हें टीम से बाहर निकाल दिया गया। ऐसे में आगामी आईपीएल, रैना के लिए एक सुनहरा मौका है। जिससे वो खुद को एक साबित कर सकते हैं।
अगर आईपीएल में रैना अच्छा खेलते हैं, तो वो विश्व कप की टीम में शामिल होकर फिर से लाइमलाइट में आ सकते हैं।
रविंद्रचंद अश्विन

भारतीय टीम के इस बेहतरीन गेंदबाज ने जून 2017 से देश के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेला हैं। चहल और कुलदीप यादव के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के कारण अश्विन को छोटे फॉर्मेट वाली टीमों से बाहर निकाल दिया गया था।
लेकिन इस वर्ल्ड कप के दौरान इंडिया को कम से कम तीन ऑफ स्पिनर की जरूरत होगी। ऐसे में अश्विन के पास शानदार मौका है। बता दें अश्विन एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। अगर वो इस आईपीएल के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन देकर चयनकर्ताओं का दिल जीतने में कामयाब हो जाते हैं, तो उन्हें इस वर्ल्ड उप की टीम में शामिल कर लिया जायेगा।
अश्विन, भारतीय क्रिकेट टीम के काफी शानदार खिलाड़ियों में शामिल हैं। ऐसे में फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
अजिंक्य रहाणे

राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे इस बार फिर से आगामी आईपीएल में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते आएंगे। आईपीएल में इस खिलाड़ी का बेहतरीन प्रदर्शन वर्ल्ड कप की टीम के लिए इनका टिकट साबित हो सकता हैं।
बता दें इस साल की शुरुआत में रहाणे को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद से ही ये खिलाड़ी लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। रहाणे से उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इस खिलाड़ी का आईपीएल प्रदर्शन ही इनके विश्वकप टीम में जगह निश्चित करेगा, खराब प्रदर्शन इन्हें टीम इंडिया से हमेशा के लिए बाहर का रास्ता दिखा सकता है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019 में शानदार प्रदर्शन कर ये 3 भारतीय खिलाड़ी भारतीय टीम में पक्की कर सकते हैं अपनी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.