आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। जयपुर में हुई इस नीलामी में टीमों ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया। उन्होंने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को अपनी टीम में जोड़ा। कई खिलाड़ियों को उनकी टीम ने रिलीज करने के बाद दोबारा खरीद लिया तो वहीं कई खिलाड़ियों में जमकर बोली लगी। कई अनजाने नामों को करोड़ों रूपये मिले वहीं कई बड़े नामों को खरीददार तक नहीं मिला।
आईये नीलामी में सबसे महंगे बिके 8 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं।
8. शिवम दुबे- 5 करोड़

मुंबई के ऑलराउंडर ने अपने प्रदर्शन से घरेलू मैचों में धमाल मचाया है। सभी की उम्मीद के अनुसार इस खिलाड़ी पर 5 करोड़ की ऊँची बोली लगी। शिवम दुबे को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने साथ जोड़ा। शिवम ने नीलामी से एक दिन पहले ही रणजी ट्रॉफी मैच के एक ओवर में 5 छक्के जड़े थे।
7. मोहित शर्मा- 5 करोड़

आईपीएल- 2014 के पर्पल कप विजेता मोहित शर्मा को किंग्स इलेवन पंजाब ने रिलीज किया था। सभी की उम्मीद के मुताबिक चेन्नई ने अपने पुराने खिलाड़ीपर जमकर बोली लगाई और उसे अपने साथ जोड़ा। मोहित अब एक बार फिर पीली जर्सी में खेलते नजर आयेंगे।
6. अक्षर पटेल- 5 करोड़

पिछले कई सालों से किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले अक्षर पटेल को टीम ने इस साल रिलीज कर दिया था। पंजाब ने एक बार उन्हें फिर से अपने टीम में शामिल करने की कोशिश की लेकिन दिल्ली कैपिल्स ने 5 करोड़ रूपये में उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।
5. कार्लोस ब्रेथबेट- 5 करोड़

वेस्टइंडीज टीम के टी-20 कप्तान कार्लोस ब्रेथबेट पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे। इस बार टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। अब कोलकता नाईट राइडर्स ने उन्हें 5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। ईडन गार्डन के मैदान पर ही ब्रेथबेट ने वर्ल्ड टी-20 के अंतिम ओवर में चार छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
4. कॉलिन इंग्रम- 6.4 करोड़

दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने दुनिया की सभी टी-20 लीग में धूम मचाया है। अब आईपीएल में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6.4 करोड़ की मोती रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। शायद किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इतनी बड़ी रकम मिलेगी।
3. सैम करन- 7.2 करोड़

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले युवा गेंदबाज सैम करन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.2 करोड़ रूपये में अपने साथ जोड़ा।
सैम इंग्लैंड के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट के नियमित खिलाड़ी हैं और इसी वजह से वह पुरे आईपीएल सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। गेंदबाजी के साथ ही वह बल्ले से भी करिश्मा दिखा सकते हैं।
2. वरुण चक्रवर्ती- 8.4 करोड़

विजय हजारे ट्रॉफी 2018-19 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तमिलनाडु के इस मिस्ट्री स्पिनर को सबसे किंग्स इलेवन पंजाब ने 8 करोड़ 40 लाख रूपये में अपने साथ जोड़ा।
नीलामी से पहले किसी को उम्मीद भी नहीं थी कि इस गेंदबाज को इतनी बड़ी रकम मिल सकती है। पंजाब में वह अब रविचन्द्रन अश्विन की कप्तानी में खेलते नजर आयेंगे।
1. जयदेव उनादकट- 8.4 करोड़

पिछली नीलामी में जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रूपये में अपने साथ जोड़ा था। इतनी बड़ी रकम लेने के बाद वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए और राजस्थान ने उन्हें रिलीज कर दिया। अब फिर से उन्हें 8 करोड़ और 40 लाख रूपये में अपने साथ जोडकर राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने सभी को चौंका दिया।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: 8 खिलाड़ी जिन्हें इस साल नीलामी में मिली सबसे बड़ी रकम, कई चौंकाने वाले नाम शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.