Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: सर्वाधिक आधार मूल्य वाले खिलाड़ियों की सूची में कोई भारतीय नहीं शामिल, इन विदेशी खिलाड़ियों को मिली जगह

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का 12वां सीजन अगले साल शुरू होने वाला है। छोटे फॉर्मेट की इस प्रतियोगिता में कम समय में चौके छक्को की बारिश देखने को मिलती है। आईपीएल के 12वें सीजन के इस बार जयपुर में 18 दिसंबर को खिलाड़ियों की नी​लामी की जाएगी।

आईपीएल के 12वें सीजन के लिए होने वाली इस नीलामी में करीब 1003 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन 18 दिसंबर को जयपुर में होने वाली इस ​नीलामी के लिए 346 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हुई है। हालांकि आपको बता दें कि मीडिया से ये खबर मिल रही हैं कि इस नीलामी में किसी भी भारतीय क्रिकेटर को 2 करोड़ रुपये से ज्यादा आधार मूल्य की लिस्ट में जगह नहीं दी गई हैं। इस 2 करोड़ की आधार मूल्य की लिस्ट में 9 विदेशी खिलाड़ियों को जगह मिली है। ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिगा, शान मार्श, कोलिन इनग्राम, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, सैम कुरेन और डार्सी शार्ट को दो करोड़ के शीर्ष आधार मूल्य की लिस्ट में जगह मिली है।

आईपीएल के 11वें सीजन में भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को 11.50 लाख के आधार मूल्य पर राजस्थान रॉयल्स ने टीम में खरीदा था। आपको बता दें कि युवराज सिंह को आईपीएल के 11वें सीजन में किग्स इंलेवन पंजाब ने दो करोड़ में खरीदा था। लेकिन इस बार नीलामी से पहले ही टीम ने युवी को रिलीज कर दिया है। आपको बता दें कि आईपीएल के 11वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल का खिताब जीता था। आईपीएल के 11वें सीजन में कुल आठ ​टीमों ने भाग लिया था।