Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: दिल्ली ने किया कप्तान के नाम की घोषणा, ये अनुभवी खिलाड़ी होगा टीम का नया कप्तान

आईपीएल के 12वें सीजन से पहले दिल्ली ने अपनी टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स से बदलकर दिल्ली कैपिटल्स रख दिया है. दिल्ली टीम की फ्रेंचाइजी ने इस बात का ऐलान प्रेस कांफ्रेंस के जरिए किया. इसी सिलसिले में दिल्ली में एक इवेंट भी हो रहा है.दिल्ली की टीम सोशल मीडिया पर पिछले एक हफ्ते से काफी एक्टिव थी और आखिरकर नए नाम की घोषणा की गई.

ये खिलाड़ी होगा दिल्ली का कप्तान 

ये अटकले लगाई जा रही थी, दिल्ली के कप्तान के तौर पर शिखर धवन का नाम आ सकता है. लेकिन इन सब अटकलों को दिल्ली की टीम ने बंद कर दिया. और श्रेयस अय्यर को कप्तान के रूप में जारी रखा है. ये घोषणा दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान हुई. इस दौरान कॉर्पोरेट चेयरमैन किरन कुमार और JSW के पार्थ जिंदर इवेंट के दौरान मौजूद रहे. इसके अलावा पिछले बीच सीजन में गौतम गंभीर की जगह टीम की कप्तानी संभालने वाले श्रेयस अय्यर ने भी फैंस के लिए वीडियो मैसेज भेजा.

दिल्ली टीम का प्रदर्शन पिछले सीजन में काफी निराशाजनक रहा था

दिल्ली टीम का प्रदर्शन पिछले सीजन में काफी निराशाजनक रहा था और वो 10 अंकों के साथ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहे थे. हालांकि दिल्ली ने 12वें सीजन के लिए अपनी टीम में भी काफी बदलाव किए हैं. उन्होंने गौतम गंभीर, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है.

शिखर धवन की हुई है टीम में वापसी 

उन्होंने ट्रेड की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद से शिखऱ धवन को भी अपनी टीम में शामिल किया है. इसके अलावा टीम में पहले से ही पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज शामिल हैं.

दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को भी सहायक कोच के तौर पर टीम में शामिल किया है. अब ये देखना होगा पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब होती है या नहीं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019: दिल्ली ने किया कप्तान के नाम की घोषणा, ये अनुभवी खिलाड़ी होगा टीम का नया कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.