Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019 की नीलामी में पहली बार करोड़पति बनेंगे ये खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग 2019 का खुशी अभी से लोगों के चेहरे पर दिखाई देने लग गया है और इसके लिए पहली नीलामी भी शुरू होने वाली है। इस बार की नीलामी बेंगलुरू में नहीं होकर जयपुर में आयोजित ​की जा रही है। इस बार के आईपीएल में लोगों को कई ऐसे खिलाड़ी देखने को मिलेंगे जो इन आईपीएल में पहली बार मैदान में उतरने जा रहे हैं। आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसंबर से जयपुर में शुरू होने जा रही है और नीलामी के बारे में बीसीसीआई ने बताया है की बेंगलुरू की जगह जयपुर को चुना गया है और नीलामी का समय एक दिन का रखा गया है।

IND VS AUS: विराट कारनामा करने के लिए कोहली कर रहें है टीम के साथ ये काम, देखें फोटो

इस बार के आईपीएल की नीलामी ने यह देखना होगी इस नीलामी में कौनसा खिलाड़ी सबसे मंहगा खिलाड़ी बनता है। इस बार कई ऐसे खिलाड़ी है ​जो इस निलामी में सबसे ज्यादा बोली में खरीदा जा सकता है और इस लिस्ट में भारतीय अंडर 19 के खिलाड़ी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके साथ वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी भी इस ​नीलामी में बाजी मार सकते हैं। इस नीलामी में 50 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी और 20 के लगभग विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया जा रहा है। आईपीएल 2019 में आठ टीमें लगभग 150 करोड़ रुपये की राशि से इन खिलाड़ियों को खरीदेगी। इस बार कई ऐसे युवा खिलाड़ी इस ​नीलामी में बाजी मार सकते हैं जिसके बारे में जानकार आपको हैरान हो सकती है।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के खिलाफ गेल की बड़ी जीत, मानहानि के मामले पर मिले 1.5 करोड़ रुपये

इस बार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को विश्व कप में भी जगह मिल सकती है। अब आपको 18 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा की इस ​नीलामी में सबसे मंहगे खिलाड़ी का ताज किस खिलाड़ी के नाम होता है। इस बार सबसे मंहगा खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाज के नाम हो सकता है क्योंकि कुछ ऐसे बल्लेबाज अपने बल्ले के दम पर शानदार प्रदर्शन करके सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं।



Herald