विश्व क्रिकेट की सबसे हाई प्रोफाइल टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन शुरू होने में अब कुछ ही महीनें बचे हुए हैं। ऐसे में आईपीएल गर्निंग काउंसिल ने तो एक तरफ नीलामी की तैयारी कर ली है, तो वहीं दूसरी तरफ सभी फ्रेंचाइजी भी पूरी तरह से कमर कस चुकी हैं।
सनराईजर्स हैदराबाद की नजरें हैं संतुलन पर
इसमें पिछले सीजन की उपविजेता और एक बार साल 2016 के सीजन में चैंपियन बनी सनराईजर्स हैदराबाद की टीम भी पूरी तरह से तैयार हैं।

सनराईजर्स हैदराबाद की टीम ने प्लेयर ट्रेडिंग विंडो के तहत कुछ खिलाड़ियों को अपने पाले में किया है तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को बाहर किया है उनकी नजरें अब नीलामी के दौरान संतुलन पर रहेंगी।
डेविड वार्नर की वापसी के साथ ही टीम में आ जाएगी नई जान
नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होने जा रही है। सनराईजर्स हैदराबाद ने भले ही शिखर धवन जैसे खिलाड़ी को छोड़ा है लेकिन उनके बाद अब भी एक से एक शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन फिर भी पिछले सीजन एक कमी जरूर दिखी थी।

जो इस बार पूरी होने जा रही है। हम यहां बात कर रहे हैं सनराईजर्स हैदराबाद की टीम के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर की… जिनकी एक बार फिर से इस सीजन में सनराईजर्स हैदराबाद की टीम में वापसी हो रही है।
इस बार डेविड वार्नर फिर से कर रहे हैं वापसी
डेविड वार्नर ने अपनी ही कप्तानी में सनराईजर्स हैदराबाद को 2016 के आईपीएल में पहली बार खिताब दिलवाया था। लेकिन पिछले आईपीएल सीजन में डेविड वार्नर बॉल टेंपरिंग कांड के कारण नहीं खेल सके थे।

इस बार डेविड वार्नर की सनराईजर्स हैदराबाद में एक बार फिर से वापसी हो रही है जो अपने पर लगे बॉल टेंपरिंग कांड के प्रतिबंध को आईपीएल से पहले पूरा कर लेंगे। ऐसे में डेविड वार्नर की वापसी के साथ ही सनराईजर्स की टीम में मजबूती आ जाएगी।
डेविड वार्नर किस तरह से टी-20 क्रिकेटर हैं इससे पूरा क्रिकेट जगत अवगत है। और एक बार फिर से उनके जुड़ने के साथ ही सनराईजर्स टीम की आईपीएल खिताब जीतने की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post IPL 2019- इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के बाद एक बार फिर से चैंपियन बन सकती है सनराईजर्स हैदराबाद appeared first on SportzWiki Hindi.