टी-20 सीरीज के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.
इस मैच से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने अधिकरिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे है.
विराट आक्रमक बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए आये नजर

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली प्रैक्टिस में आक्रमक बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आये. वैसे तो यह टेस्ट सीरीज है, लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी प्रैक्टिस से साफ़ कर दिया है, कि वह इस सीरीज में आक्रमक क्रिकेट ही खेलेंगे और उसी के अनुसार वह अपनी प्रैक्टिस कर रहे है.
टेस्ट नहीं टी-20 अंदाज में कर रहे हैं अभ्यास

कुलदीप यादव की गेंद पर विराट कोहली का ये बल्लेबाजी अभ्यास देख ऐसा लग रहा है, जैसे रॉयल चैलेंजर बैंगलोर का बल्लेबाज कोलकाता नाईट राइडर्स के मिस्ट्री गेंदबाज पर चौके-छक्के लगाने की कोशिस कर रहा हो. कुलदीप की गेंद खेलते हुए विराट बिल्कुल भी टेस्ट बल्लेबाज की तरह बैटिंग नहीं कर रहे हैं.
यहाँ देखे विराट कोहली के प्रैक्टिस का वीडियो
.@imVkohli goes BIG in the Adelaide Oval nets #AUSvIND pic.twitter.com/N6HjjicwwI
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 4, 2018
विराट के लिए यादगार हैं एडिलेड

आपकों बता दे, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए एडिलेड का मैदान यादगार है. विराट कोहली इस मैदान पर कुल 3 शतक लगा चुके है.
उन्होंने साल 2014-15 में खेले गये मैच के दौरान इस मैदान पर दो शानदार शतक लगाये थे. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 517 रन बनाकर घोषित की थी. भारत ने अपनी पहली पारी में 444 रन बनाये. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी दूसरी पारी 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाकर घोषित की थी और भारतीय टीम को 364 रन का एक विशाल लक्ष्य मिला था.
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 141 रन का दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया, लेकिन बाकि बल्लेबाजों का साथ ना मिलने की वजह से भारत को इस मैच में 48 रन से हार का सामना करना पड़ा था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IPL 2019 प्रैक्टिस? कुलदीप यादव की गेंद पर लम्बे-लम्बे शॉट लगाते नजर आये विराट कोहली, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.