Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: जयपुर में होगी खिलाड़ियों की नीलामी, इन देशों में हो सकते है मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। एक बार फिर फटाफट क्रिकेट का रोमांच शुरू होने वाला है। जी हाँ, इंडियन प्रीमियर लीग 2019 की तैयारियां शुरू हो गई और 18 दिसंबर को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इस बार नीलामी जयपुर होगी जो पहले बेंगलुरू में होनी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

आपको जानकारी में बता दें, इस बार सिर्फ 70 खिलाड़ियों को नीलामी होगी जिसमे 50 भारतीय और 20 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। 8 टीमों के पास नीलामी में बोली लगाने के लिए कुल 145 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि है। नीलामी से पहले पिछले महीने टीमों ने रिटेन किए हुए खिलाड़ियों के नामोंका ऐलान किया था और इस दौरान कुछ बड़े नामों को रिलीज किया गया।

जिनमे किंग्स इलेवन पंजाब ने युवराज सिंह, जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स ने गौतम गंभीर को रिलीज किया है। वहीं साल 2018 IPL नीलामी में जयदेव उनादकट के लिए 11 करोड़ 50 लाख रुपये की बोली लगाने के बाद राजस्थान रायल्स ने इस तेज गेंदबाजी को रिलीज कर दिया है। आपको यह भी बता दें, लोकसभा चुनावों के साथ अगर तारीखों का टकराव होता है तो 2019 IPL के कुछ या पूरा टूर्नामेंट का आयोजन देश से भी हो सकता है।IPL को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) या दक्षिण अफ्रीका में से कही कराने की बात हो रही है।

यह भी पढ़े:-

भारतीय उपकप्तान ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बताया विजेता

हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब

3 दिसंबर: आज ही के दिन मेजर ध्यानचंद ने दुनिया को कहा था अलविदा, जानिए कुछ खास बातें



Herald