Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019 नीलामी: ये खिलाड़ी बिके सबसे महंगे, इन खिलाड़ियों पर नहीं डाली किसी ने नजर

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन के लिए नीलामी पिंकी सिटी जयपुर में हुई। इस बार नीलामी में कुल 351 खिलाड़ी शामिल थे, जिसमें से सिर्फ 60 खिलाड़ी ही बिके। इनमें 40 भारतीय और 20 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस नीलामी में कई सबसे महंगे बिके तो कई खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। तो चलिए एक नजर डालते है 60 खिलाड़ियों की नीलामी पर-

चेन्नई सुपर किंग्स: मोहित शर्मा (5 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़ (20 लाख)

मुंबई इंडियंस: लसिथ मलिंगा (2 करोड़), युवराज सिंह (1 करोड़) अनमोलप्रीत सिंह (80 लाख), बरिंदर सरन (3 करोड़ 40 लाख), पंकज जयसवाल (20 लाख), रसिक डार (20 लाख)

कोलकाता नाइट राइडर्स: कार्लोस ब्रैथवेट (5 करोड़), लॉकी फर्ग्युसन (1 करोड़ 60 लाख), एनरिच नोर्तजे (20 लाख), निखिल नाइक (20 लाख), हैरी गुर्ने (75 लाख), पृथ्वी राज (20 लाख), जो डेनली (1 करोड़), श्रीकांत मुधे (20 लाख)

दिल्ली कैपिटल्स: हनुमा विहारी (2 करोड़), अक्षर पटेल (5 करोड़), इशांत शर्मा (1 करोड़ 10 लाख), अंकुश बैंस (20 लाख), नाथू सिंह (20 लाख), कॉलिन इन्ग्राम (6 करोड़ 40 लाख), शेरफेन रदरफोर्ड (2 करोड़), कीमो पॉल (50 लाख), जलज सक्सेना (20 लाख), बंडारू अयप्पा (20 लाख)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: शिमरोन हिटमायर (4 करोड़ 20 लाख), शिवम दूबे (5 करोड़), गुरकीरत मान (50 लाख), देवदत्त पडीकल्ल (20 लाख), हेनरिक क्लासेन (50 लाख), हिम्मत सिंह (65 लाख), मिलिंड कुमार (20 लाख), प्रयास राय बर्मन (1 करोड़ 50 लाख), अक्षदीप नाथ (3 करोड़ 60 लाख)

किंग्स इलेवन पंजाब: वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़ 40 लाख), सैम करन (7 करोड़ 20 लाख), प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़ 80 लाख), मोइसिस हेनरिक्स (1 करोड़), निकोलस पूरण (4 करोड़ 20 लाख), मोहम्मद शमी (4 करोड़ 80 लाख), सरफराज खान (25 लाख), हार्डस विलजोएन (75 लाख), अर्शदीप सिंह (20 लाख), दर्शन नालकंडे (30 लाख), अग्निवेश अयाची (20 लाख), हरप्रीत बरार (20 लाख), मुरगन अश्विन (20 लाख)

सनराइजर्स हैदराबाद: जॉनी बैर्स्टो (2 करोड़ 20 लाख), रिद्धिमान साहा (1 करोड़ 20 लाख), मार्टिन गप्टिल

राजस्थान रॉयल्स: जयदेव उनादकट (8 करोड़ 40 लाख), वरुण एरोन (2 करोड़ 40 लाख), ओशेन थॉमस (1 करोड़ 10 लाख), शशांक सिंह (30 लाख), लियम लिविंगस्टोन (50 लाख), मनन वोहरा (20 लाख), रियान पराग (20 लाख), एश्टन टर्नर (50 लाख), शुभम रंजने (20 लाख)।

बिकने वाले सबसे मंहगे खिलाड़ी-
1. जयदेव उनादकट- 8 करोड़ 40 लाख (राजस्थान)
2. वरुण चक्रवर्ती- 8 करोड़ 40 लाख (पंजाब)
3. सैम कुर्रन- 7 करोड़ 20 लाख (पंजाब)
4. कॉलिन इंग्राम- 6 करोड़ 40 लाख (दिल्ली)
5. अक्षर पटेल- 5 करोड़ (दिल्ली)
6. कार्लोस ब्रेथवेट- 5 करोड़ (कोलकाता)

इन खिलाड़ियों पर नहीं गई किसी की नजर-
चेतेश्वर पुजारा, डेल स्टेन, ब्रैंडन मैकुलम, कुशल परेरा, हाशिम अमला, शॉन मार्श, कोरी एंडरसन, जेसन होल्डर, नमन ओझा, उस्मान ख्वाजा, एंजेलो मैथ्यूज मुश्फिकुर रहीम जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला।



Herald