स्पोर्ट्स डेस्क।आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की प्रकिया खत्म हो चुकी है। लेकिन इस नीलामी कई ऐसे भारतीय खिलाड़ियों को इस नीलामी में चुना गया है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इस निलामी में कई ऐसे युवा भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों से ज्यादा की बोली में खरीदा गया है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल इतिहास का सबसे कम उम्र का खिलाड़ी नेनिलामी में युवराज सिंह से ज्यादा में बिका है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस नीलामी में एक 16 साल के स्पिन गेंदबाज प्रयास रे बर्मन को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है बर्मन आईपीएल नीलामी में खरीदे जाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं। बर्मन ने बंगाल की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है।
इस खिलाड़ी को आईपीएल 2019 में विराट कोहली के साथ खेलने का मौका मिलेगा। लेकिन इस बार इस खिलाड़ी के चयन से साफ हो गया है की भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल एक ऐसा मौका देता है जहां प्रत्येक खिलाड़ी अपने आप को साबित कर सकता है। इस बार सबसे बड़ी बोली दो भारतीय तेज गेंदबाजों पर लगी है। लेकिन इस निलामी में कई खिलाड़ियों को कोई भी खरीदार नहीं मिला है। इस बार लोकसभा चुनावों के कारण आईपीएल मैचों का आयोजन देश के बाहर भी किया जा सकता है।
Herald