इंडियन प्रीमियर लीग के 12वे सीजन के लिए मंगलवार को ऑक्शन प्रक्रिया खत्म हुई। जयपुर में हुए ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को जबरदस्त प्राइज मिली तो कई खिलाड़ियों को निराश होना पड़ा। इसी तरह खिलाड़ियों के लिए हुई इस नीलामी में सभी टीमें आईपीएल-12 के लिए तैयार हो गई है।
किंग्स इलेवन पंजाब ने बनायी अपनी 23 खिलाड़ियों की टीम
इसका सीधा सा मतलब है कि रिलीज और रिटेन प्रक्रिया के दौरान अपनी आधी से ज्यादा टीम खाली कर चुकी फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब की भी पूरी टीम हो चुकी है जो अब अपने कई नए खिलाड़ियों के साथ दम भरने को तैयार है।

किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया था जिसे अब नीलामी में पूरा कर दिया है। किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी कुल 23 खिलाड़ियों को जगह दी है।
किंग्स इलेवन ने एक अनजान खिलाड़ी वरूण चक्रवती पर मारी सबसे बड़ी बाजी
अपने पहले खिताब की तलाश में किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑक्शन के दौरान अपना सबसे बड़ा दांव भारत के एक अनजान से खिलाड़ी वरूण चक्रवती पर लगाया जिसे किंग्स इलेवन ने 8.40 करोड़ की रकम के साथ अपने पाले में किया।

तो वहीं इसके अलावा इंग्लैंड के स्टार युवा ऑलराउंडर सैम कुरेन के लिए लगी लंबी बोली में आखिर में किंग्स इलेवन पंजाब ने ही बाजी मारी और उन्हें 7.20 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया।
इन स्टार खिलाड़ियों को भी दी अपनी टीम में जगह
इन दो बड़े रकम वाले खिलाड़ियों के साथ ही किंग्स ने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 4.80 करोड़, वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज निकोलस पूरन को 4.20, और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर माइसेस हेनरिक्स को 1 करोड़ की प्राइज में खरीदा।

इसके अलावा किंग्स के हाथ एक बड़ा खिलाड़ी बहुत ही मामूली रकम में ही हाथ लग गया जो मुंबई के सरफराज खान केवल 25 लाख में हैं। सरफराज खान एक स्टार बल्लेबाज की पहचान रखते हैं वैसे आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पाए हैं।
ये हैं किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम
रविचन्द्रन अश्विन(कप्तान) क्रिस गेल, केएल राहुल, करूण नायर, एन्ड्र टाई, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, डेविड मिलर, मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह माइसेस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, वरूण चक्रवती, सैम कुरेन, मुरूगन अश्विन, हरप्रीत बरार, अग्निवेश आयाची, प्रभसिमरन सिंह, दर्शन नालकंदे, अर्शदीप सिंह, हार्डस विजियोन
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post IPL AUCTION- आईपीएल 2019 के लिए किंग्स XI पंजाब ने चुनी सबसे मजबूत टीम, ये रही 23 सदस्यी टीम appeared first on SportzWiki Hindi.