Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL AUCTION 2019: युवराज सिंह का आईपीएल करियर खत्म, इस साल नहीं मिला कोई खरीददार

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए जयपुर में नीलामी अपने चरम पर है। जहां एक के बाद एक नीलामी की पोटली से खिलाड़ियों का निकलना जारी है। जिसमें कई खिलाड़ियों को खरीरदार मिला तो कुछ खिलाड़ियों को निराश होना पड़ा।

नीलामी में युवराज सिंह पर थी भारतीय फैंस की नजरें

इसी तरह से वैसे तो देश-विदेश के कई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी की नजरें हैं लेकिन फैंस को जिन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं उसमें भारत के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंंह का भी नाम है।

इस बार नीलामी में युवराज सिंह भारत के सबसे बड़े और स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनके नीलामी को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

पहले राउंड में युवी पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं लगाया दांव

लेकिन युवराज सिंह को आईपीएल में खेलते हुए देखने वाले फैंस को उस समय करारा झटका लगा जब 1 करोड़ की बेस प्राइज वाले युवराज सिंह का नाम नीलामी की पोटली से तो निकला लेकिन एक भी फ्रेंचाइजी ने युवी पर दांव नहीं लगाया।

युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार टी-20 खिलाड़ी रहे हैं तो साथ ही युवराज सिंह आईपीएल के इतिहास में सबलसे महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे हैं लेकिन अब ऐसी स्थिति आ गई है जब युवराज सिंह को कोई भी फ्रेंचाइजी अपने पाले में नहीं करना चाहती है। युवराज सिंह के लिए भी ये एक बड़ा झटका है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IPL AUCTION 2019: युवराज सिंह का आईपीएल करियर खत्म, इस साल नहीं मिला कोई खरीददार appeared first on SportzWiki Hindi.