Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL Auction 2019: आखिरकार युवराज को मिली संजीवनी, इस टीम ने खरीदा युवराज को इस प्राइस पर

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12 के लिए मंगलवार को जयपुर में नीलामी शुरू हो गई हैं। ये पहला अवसर है जब पिंकसिटी में इंडियन प्रीमियम लीग की नीलामी की गई। नीलामी का पहला दिन भारत के दो दिग्गजों के नाम रहा है। भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और तमिलनाडु के मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवर्ती सबसे महंगे बिके है।

जयदेव उनादकट और वरूण चक्रवर्ती को फ्रेंचाइजी ने 8.4 करोड़ रूपए खर्च कर खरीदा। उनादकट को पिछली सीजन में खेली टीम राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। उनादकट को पिछली सीजन में रॉयल्स ने 11.50 करोड़ रूपए में खरीदा था। वहीं, वरूण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.4 करोड़ रूपए में खरीदा।

आईपीएल का ​पहला दिन सिक्सर किंग युवराज सिंह के लिए बहुत खास रहा है। आईपीएल में अब तक की सबसे बड़ी रकम पर बिकने वाले युवराज सिंह को पहले दौरे में किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस की टीम ने युवी को उनकी बेस प्राइज एक करोड़ रूपए में ही खरीदा। आईपीएल के 12वें सीजन में सिक्सर किंग मुंबई इंडियंस की तरफ से मैदान में नजर आएंगे। आईपीएल के 11वें सीजन युवराज किंग्स ​इलेवन पंजाब की ओर से मैदान में उतरे थे। पिछली बार युवी को पंजाब ने दो करोड़ में खरीदा था।

आपको बता दें सिक्सर किंग युवराज सिंह को 2015 आईपीएल में 16 करोड़ में बिके थे। वहीं, युवी 2014 में 14 करोड़ में बिके थे। लेकिन इस बार खराब फार्म से जुझ रहे युवी को दूसरे चक्र की नीलामी में मुंबई ने उनके आधार मूल्य एक करोड़ रूपये में खरीदा। इसके साथ ही युवराज इस आईपीएल में छठी टीम से खेलेगे। वहीं मंगलवार को हुई ऑक्शन में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.8 करोड़ रूपये में खरीदा।