Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL AUCTION- नीलामी के बाद इन 21 खिलाड़ियों के साथ कोलकाता नाइट राईडर्स है तैयार, एक नजर में देखें टीम

kkr playing

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन से पहले जयपुर में ऑक्शन संपन्न हुए। मंगलवार को जयपुर में हुए इस ऑक्शन में कई देशी-विदेशी खिलाड़ी शामिल थे जिन पर खास नजरें थी। जो नीलामी में शामिल सभी 8 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच बंट गए।

कोलकाता नाइट राईडर्स अपने इन 21 खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए तैयार

जिसमें दो बार की आईपीएल विजेता टीम कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम ने भी कई खिलाड़ियों पर बाजी मारी। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरूख खान की स्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम में कई स्टार खिलाड़ियों ने अपना स्थान बनाया।

kkr playing

कोलकाता नाइट राईडर्स फ्रेंचाइजी ने वैसे तो अपने ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया था लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी टीम को खाली किया था कुछ वैसे ही 21 खिलाड़ियों के साथ अपनी टीम पूरी की।

केकेआर ने इस नीलामी में कार्लोस ब्रेथवेट पर लगाया सबसे बड़ा दांव

केकेआर ने अपनी बड़ी रकम वाले खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को रिलीज कर दिया था जिसके बाद नीलामी में अपनी टीम में वैसे बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन सबसे बड़ा दांव उन्होंने वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट पर लगाया।

कार्लोस ब्रेथवेट को केकेआर ने 5 करोड़ की रकम देकर शामिल किया। इसके अलावा उन्होंने बड़ी ही समझबूझ के साथ खिलाड़ियों का चयन किया। जिसमें न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्गुसन को 1.60 करोड़ रूपये में शामिल किया।

कई युवा खिलाड़ियो को शामिल किया छोटी रकम में

इन दो करोड़पति के अलावा केकेआर ने कोई बड़ा दांव नहीं लगाया और नीलामी के दौरान छोटे खिलाड़ियों पर ज्यादा नजरें रखी। जिसमें भारत के साथ ही कई विदेशी खिलाड़ियों को भी अपने पाले में किया।

केकेआर ने जो डेनली को 1 करोड़ की बेस प्राइज में खरीदा तो उन्होंने 4 खिलाड़ी तो 20-20 लाख रूपये में ही अपने नाम कर लिए और अपनी पूरी टीम को तैयार कर दिया।

इस तरह से तैयार है केकेआर

दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, सुनील नरेन, क्रिस लिन, आन्द्रे रसेल, नितिश राणा, शुभमन गिल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी, प्रतिद्ध कृष्णा, शिवम मावी, रिंकू सिंह, कार्लोस ब्रेथवेट, लॉकी फर्गुसन, श्रीकांत मुंडे, जो डेनली, यारा पृथ्वीराज, हैरी गुर्नी, निखिल नाइक, एनरिच नोट्जे

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IPL AUCTION- नीलामी के बाद इन 21 खिलाड़ियों के साथ कोलकाता नाइट राईडर्स है तैयार, एक नजर में देखें टीम appeared first on SportzWiki Hindi.