विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग कही जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए मंगलवार को नीलामी प्रक्रिया हुई। 70 खिलाड़ियों के स्थान के लिए जयपुर में हुई इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम को मजबूत करने की पूरी कोशिश की।
राजस्थान रॉयल्स हल्ला बोलने के लिए हुई तैयार
सभी फ्रेंचाइजी इस बार किसी तरह से आईपीएल खिताब पर कब्जा करने की कोशिश में लगी हुई है और उसी के अनुरुप अपनी टीम चुनी। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने भी कई शानदार खिलाड़ी अपने पाले में किए।

आईपीएल इतिहास के पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने कई खिलाड़ियों को शामिल कर आखिरकार 25 खिलाड़ियों के साथ अपनी पूरी टीम को तैयार कर लिया।
जयदेव उनादकट को एक बार फिर से बड़ी रकम में किया शामिल
राजस्थान रॉयल्स ने इस नीलामी में सबसे बड़ी बोली अपने पिछले साल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल रहे जयदेव उनादकट पर ही लगायी जिन्हें 11 करोड़ की प्राइज से रिलीज करने के बाद 8.40 करोड़ की रकम अदा कर वापसी शामिल किया।

जयदेव उनादकट इस नीलामी के संयुक्त रूप से सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने कोई बड़ा खिलाड़ी तो अपने पाले में नहीं किया है लेकिन भारत के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज वरूण आरोन को 2.40 करोड़ में खरीदा।
वेस्टइंडीज के थॉमस को रॉयल्स ने किया अपने नाम
वरूण आरोन और जयदेव उनादकट के अलावा राजस्थान रॉयल्स ने किसी भी खिलाड़ी को ज्यादा पैसा नहीं दिया। इन दोनों के बाद विंडीज के ओशियन थॉमस को 1.10 लाख रूपये देकर तीसरी सबसे बड़ी रकम अदा की।

तो वहीं आईपीएल से ही अपनी पहचान बनाने वाले पंजाब के सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा को केवल बेस प्राइज 20 लाख रूपये में ही अपनी टीम का हिस्सा बना दिया।
ये 25 रॉयल्स बोलेंगे हल्ला
स्टीवन स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, कृष्णप्पा गौथम, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट बिन्नी, आर्यमान बिड़ला, प्रशांत चोपड़ा, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, सुद्धेसन मिथुन, संजू सैमंसन, ईश सोढ़ी, जयदेव उनादकट, वरूण आरोन, एश्टन टर्नर, मनन वोहरा, रियान पराग, शुभम रंजाने, लियान लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, ओशियन थॉमस
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post IPL AUCTION- नीलामी के बाद अब इन 25 खिलाड़ियों के साथ राजस्थान रॉयल्स बोलेगी हल्ला, एक नजर में देखें पूरी टीम appeared first on SportzWiki Hindi.