Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL AUCTION- हार्दिक पांड्या के विकल्प माने जा रहे शिवम दुबे ने तोड़े आईपीएल नीलामी के रिकॉर्ड, बैंगलोर ने मोटी रकम में खरीदा

भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड के बैनर तले खेली जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए जयपुर में नीलामी बाजार सजा है। जिसमें एक के बाद एक कई खिलाड़ियों की बोली लगाई जा रही है। इसके कई खिलाड़ियों को खुशी की सौगात मिली तो किसी खिलाड़ी को निराश होना पड़ा।

मुंबई के शिवम दुबे को लेना चाहती थी हर कोई फ्रेंचाइजी

इसी तरह से आईपीएल की इस नीलामी में कई बड़े नाम के साथ स्टार खिलाड़ी शामिल हैं तो वहीं कुछ युवा खिलाड़ी हैं जो घरेलू स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है।

उसी तरह से एक घरेलू खिलाड़ी पर हर किसी की नजरें लगी हुई थी। मुंबई के युवा प्रतिभाशाली ऑलराउंडर शिवम दूबे पर हर कोई नजरें गढ़ाए बैठा था।

शिवम दुबे को लेकर 4 फ्रेंचाइजी के बीच दिखी खास टक्कर

अब तक घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से हर किसी की ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले शिवम दुबे को लेकर आईपीएल की फ्रेंचाइजी के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

शिवम दुबे का नाम आते ही बोली में किंग्स इलेवन पंजाब और आरसीबी कूद पड़े। इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब के हटने के बाद मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने शिवम दुबे को लेकर अपनी दिलचस्पी दिखायी।

आखिर आरसीबी ने शिवम दुबे को 5 करोड़ में किया अपने पाले में 

लगातार होती बोली के साथ ही शिवम दुबे की प्राइज मनी आगे बड़ी होती गई आखिरकार मुंबई इंडियंस ने हार मान ली और शिवम दुबे को 5 करोड़ रूपये की बड़ी रकम देकर आरसीबी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

24 साल के मुंबई के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 13 मैचों में 189 रन बनाने के साथ ही 10 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IPL AUCTION- हार्दिक पांड्या के विकल्प माने जा रहे शिवम दुबे ने तोड़े आईपीएल नीलामी के रिकॉर्ड, बैंगलोर ने मोटी रकम में खरीदा appeared first on SportzWiki Hindi.