नई दिल्ली
दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का मुंबई इंडियंस ने जोरदार स्वागत किया है। ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद फ्रैंचाइजी के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर युवी का विडियो और तस्वीरें शेयर की गई हैं। एक तस्वीर में फैन्स के बीच 'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की जर्सी में दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर, विडियो में वह यह कह रहे हैं कि युवराज सिंह साइन्ड पल्टन (मुंबई इंडियंस)… अब आएगा मजा।
The moment we’ve all been waiting for!
Mr. Yuvraj Singh in the MI Blue and Gold
#CricketMeriJaan @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/Pt9lIkad2e
— Mumbai Indians (@mipaltan) December 19, 2018
टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी युवी को लेकर ट्वीट किया- नायकों के शहर में आपका स्वागत है। उल्लेखनीय है कि युवराज और रोहित शर्मा काफी क्लोज फ्रेंड माने जाते हैं। रोहित की वाइफ रितिका सजदेह को युवराज अपनी बहन मानते हैं। अब यह बॉन्डिंग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2019 सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस टीम में भी देखने को मिलेगी।
Welcome to the city of heroics @YUVSTRONG12 https://t.co/EiPXBKtUKO
— Rohit Sharma (@ImRo45) December 19, 2018
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने युवी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- यही वह पल है, जिसका हमने इंतजार किया। युवराज सिंह मुंबई इंडियंस टीम में। उल्लेखनीय है कि युवराज सिंह पर जब पहले राउंड की बोली लगी तो किसी ने नहीं खरीदा, लेकिन जब उनका नाम दूसरी बार आया तो मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। फ्रैंचाइजी उन्हें बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में टीम में शामिल करने में सफल रही।
इससे पहले युवी किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे, लेकिन पिछले सीजन में कुछ खास नहीं कर पाने की वजह से टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया। 37 साल के युवराज की आईपीएल में यह छठी टीम है। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद से भी खेल चुके हैं।

