इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए मंगलवार को नीलामी प्रक्रिया हुई जो जयपुर में संपन्न हुई। जयपुर में हुई इस नीलामी में वैसे तो कुछ ही बड़े नाम थे जिसमें सबसे बड़ा नाम भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह का शामिल था। जिन पर तमाम नजरें लगी हुई थी।
पहले राउंड में युवराज सिंह के नाम पर किसी ने नहीं ली दिलचस्पी
आईपीएल के अगले सीजन के लिए जैसे ही नीलामी शुरू हुई तो युवराज सिंह के फैंस उनकी बोली लगने का इंतजार करने लगे। कुछ देर के बाद युवराज सिंह का जब नाम नीलामी पोटली से बाहर निकला तो एकटक उनके फैंस की नजरें ठहर गई।

इसके बाद क्या था युवराज सिंह के नाम पर पोटली से निकला और 1 करोड़ की बेस प्राइज से उनकी बोली शुरू हुई लेकिन कोई भी फ्रेंचाइजी युवराज सिंह को अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी नहीं ले रहा था।
नीलामी के आखिरी पलों में युवी को मुंबई इंडियंस ने किया शामिल
आखिर युवराज सिंह पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने मुहर नहीं लगायी और फैंस को निराश होना पड़ा। अब लगले लगा जैसे युवराज सिंह का आईपीएल में भी खेल खत्म हो चुका है।

लेकिन युवराज सिंह के फैंस को खुशी देने का पल तब आया जब आईपीएल की नीलामी अपने आखिरी दौर में थी और उस दौरान दूसरे राउंड में युवराज सिंह का नाम एक बार फिर निकला तो मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने इसे लपक लिया।
युवी के फैंस हुए खुश, इन्हे दिया धन्यवाद
युवराज सिंह को अपने पाले में करने के साथ ही मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने उन तमाम युवी के फैंस को खुश कर दिया जो दोपहर से टीवी सेट्स के आगे उनकी बोली का इंतजार कर रहे थे।
युवराज सिंह के फैंस युवी की खत्म होती उम्मीदों को जिंदा रखने वाले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का तहे दिल से धन्यवाद कर रहे हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post IPL AUCTION- युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस के द्वारा आखिरी पलों में शामिल करने के बाद फैंस कर रहे हैं ऐसे शुक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.