Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL AUCTION- किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले अक्षर पटेल हुए दिल्ली कैपिटल्स के, इतने करोड़ में हुआ सौदा

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की नीलामी का दिन आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आज आ ही गया जब गुलाबी नगरी जयपुर में आईपीएल-12 के लिए खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त शुरू हुई।  मंगलवार को आईपीएल के अगले साल होने वाले सीजन के लिए देशी और विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगायी जा रही है।

अक्षर पटेल के रूप में भारत के स्टार खिलाड़ी पर थी निगाहें

इस नीलामी में पहली बार नीलामी का हिस्सा बने खिलाड़ियों से ज्यादा नजरें पिछली टीम से रिलीज किए गए खिलाड़ियों पर थी जिसमें भारत के भी कई स्टार खिलाड़ी मौदूज थे।

इनमें युवराज सिंह एक बड़ा नाम थे लेकिन साथ ही कई खिलाड़ी थे जिसमें भारत के युवा स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल पर भी कई निगाहें लगी हुई थी।

अक्षर पटेल को लेकर दिल्ली केपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब में हुई जंग

अपने आईपीएल करियर की शुरुआत से ही किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे अक्षर पटेल को कुछ समय पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने रिलीज कर नीलामी के दंगल में उतार दिया।

यहां अक्षर पटेल के नाम पर जैसे ही बोली शुरू हुई वैसे ही उनकी पुरानी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के साथ ही दिल्ली केपिटल्स की टीम अपने पाले में करने के लिए जोर-शोर से जुट गई।

अक्षर पटेल पर दिल्ली केपिटल ने मारी बाजी, 5 करोड़ में बिके

दिल्ली और पंजाब के बीच हो रही प्रतिस्पर्धा के बीच अक्षर पटेल को बड़ा फायदा हुआ और आखिरकार उनकी बोली 5 करोड़ पर जाकर रूकी जिस रकम पर दिल्ली केपिटल्स ने अक्षर पटेल ने अपने पाले में किया।

अक्षर पटेल का वैसे तो आईपीएल के अपने 4 साल के करियर में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बढ़िया प्रदर्शन रहा जिसमें उन्होंने गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान दिया।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IPL AUCTION- किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले अक्षर पटेल हुए दिल्ली कैपिटल्स के, इतने करोड़ में हुआ सौदा appeared first on SportzWiki Hindi.