Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL2019: नीलामी के बाद अब एक नजर में देखें दिल्ली कैपिटल की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे कमजोर टीमों में से एक रही है. दिल्ली कैपिटल की टीम कभी भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई हैं.

दिल्ली कैपिटल की टीम आजतक आईपीएल के फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई है. वह आईपीएल इतिहास की सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम भी है.

आपकों बता दे, कि दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने आईपीएल 2019 से पहले अपनी टीम ना बदल दिया है. अब दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को दिल्ली कैपिटल के नाम से जाना जायेगा.

आईपीएल 2019 की है प्रबल दावेदार 

दिल्ली कैपिटल की टीम आईपीएल 2018 में भी जूझती हुई नजर आई थी और अपने 14 मैचों में से मात्र 5 मैचों में ही जीत हासिल कर पाई थी. दिल्ली कैपिटल टीम आईपीएल 2018 में 8वें स्थान पर रही थी.

हालाँकि, आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल की टीम एक संतुलित टीम नजर आ रही है और उनकी युवा खिलाड़ियों से सजी यह टीम पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर सकती है.

दिल्ली कैपिटल टीम में जहां पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और कगिसो रबाडा जैसे युवा खिलाड़ी है. वहीं टीम में शिखर धवन, ट्रेंट बोल्ट, इशांत शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी है.

इस प्रकार है आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, अमित मिश्रा, आवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, कगिसो रबाडा, संदीप लामिचाने, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा,अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कॉलिन इन्ग्रम, शेरफेन रदरफोर्ड, किमो पॉल, जलज सक्सेना

इस प्रकार है दिल्ली कैपिटल टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन 

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, कॉलिन मुनरो, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इन्ग्रम, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, इशांत शर्मा

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL2019: नीलामी के बाद अब एक नजर में देखें दिल्ली कैपिटल की प्लेइंग इलेवन appeared first on SportzWiki Hindi.