इंटरनेट डेस्क।इस बार IPL Auction 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का सबसे ज्यादा दबदबा रहा और इस बार विदशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा बड़ी बोली वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर लगाई गई है। इस बार सबसे ज्यादा युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया गया है और इसी कारण कई युवा खिलाड़ी इस बार करोड़पति बन गए है। इस बार आरसीबी ने सबसे ज्यादा युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है और उनकी बड़ी रकम के साथ अपने साथ जोड़ा है।
2018 में हुए इन खेलों की विश्व विजेता बनी ये टीमें, जानिए टीमों के नाम
हाला की इस बार नीलामी में सबसे बड़ी बोली दो भारतीय गेंदबाजों पर लगाई गई है। पिछली बार 12 करोड़ बिके जयदेव उनादकट को इस बार 8 करोड़ में राजस्थान ने फिर से भरोसा जताया है। लेकिन वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर को आरसीबी ने (4.2 करोड़) में अपने साथ जोड़ा है। लेकिन निलामी प्रकिया के दौरान जब शिमरॉन हेटमायर जब टीवी पर ऑक्शन को देख रहे थे और जैसे ही नीलामी के लिए उनका नाय आया तो वह खुशी से झूम उठे और इसके बाद जब उनका नाम फाइलन हुआ तो जमीन पर बैठकर हाथ जोड़कर भगवान का शुक्रिया अदा किया।
इस वजह से ऑस्ट्रेलिया के कोच को पसंद है विराट कोहली की आक्रामकता
इस निलामी में शामिल होने के साथ उनको अच्छी रकम मिलेगी और विराट जैसी खिलाड़ी के साथ मौका मिलेगा। हेटमेयर का वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो उनकी खुशी को बता रहा है की उनको आईपीएल में शामिल होने की कितनी बड़ी खुशी मिली है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को टी20 को जबरदस्त खिलाड़ी माना जाता है और उनके सभी खिलाड़ियों में बड़े बड़े हिट मारने की क्षमता होती है।
Herald