Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL शुरू होने से पहले इस टीम ने बदल दिया अपना नाम और लोगो

स्पोर्ट्स डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार सबसे कमजोर टीम में किसी टीम का नाम पूछा जाएं तो सबसे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ​का नाम आता है। इस टीम ने अब तक आईपीएल में कई सीजन खेले है लेकिन इस टीम ने अभी तक कोई खास प्रदर्शन करने नहीं दिखाया है। इस टीम में हर बार नया कप्तान चुना जाता है लेकिन फिर भी अच्छे परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। इस बार आईपीएल के शुरू होने से पहले इस टीम ने अपना नाम और लोगो दोनों ही बदल दिए है।

इस टीम ने अपना नया नाम 'दिल्ली कैपिटल्स' रखा है। अपना नाम और लोगो बदल लिया है। अब दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम नए नाम फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा, 'दिल्लीवासियों, दिल्ली कैपिटल्स को हैलो कहो! और टीम आईपीएल के 12वें संस्करण में इस नाम से जानी जाएगी। इस टीम का नया लोगो भी जारी कर दिया है जिसमें 'दिल्ली कैपिटल्स' के लोगो में तीन टाइगर्स दिख रहे हैं। आईपीएल के 12वें सीजन के लिए नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में एक दिन के लिए आयोजित होगी। इससे पहले आईपीएल के 11 संस्करणों की नीलामी प्रक्रिया का आयोजन बेंगलुरु में हुआ था,लेकिन इस बार जयपुर को चुना गया है।

12वें संस्करण के लिए देश और विदेश के 70 खिलाड़ियों को नीलामी होगी। इस बार दिल्ली नया कप्तान भी चुन सकती है। इस बार कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया जा चुका है और इन खिलाड़ियों को नीलामी के माध्यम से खरीदा जाएगा। इस बार आईपीएल देश के बाहर हो सकते हैं क्योंकि इस बार आईपीएल शुरू होंगे उस समय देश में आम चुनाव होंगे और सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा किया जा सकता है। इससे पहले 2009 में भी आईपीएल को भारत से बाहर खेला जा चुका है।



Herald