इंटरनेट डेस्क। कपिल देव भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी होने के साथ इंडिया के शानदार कप्तानों में से एक है। कपिल देव की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने पहला वनडे का विश्वकप जीतने में कामयाबी हासिल की थी। कपिल देव ने 1983 के विश्वकप में टीम को विजय बनाने में अहम योगदान दिया था।
अलविदा 2018: वो भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने इस साल T20 में लगाएं सबसे ज्यादा छक्के, दूसरा नाम चौंकाने वाला
हाल ही में भारत का ये दिग्गज कप्तान कपिल देव और पूर्व लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर एक टीवी के एक कार्यक्रम में एक साथ नजर आए। उस कार्यक्रम में भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान व बल्लेबाज सुनील गावस्कर से पूछा गया कि अगर पूर्व कप्तान कपिल देव पर आईपीएल में बोली लगती तो कपिल देव पर कितने की बोली लगती। इस पर जवाब देते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि कपिल पाजी की आईपीएल में 25 करोड़ के लगभग तक बोली लग जाती है। आपको बता दें कि कपिल देव और सुनील गावस्कर ने कई सालों तक एक साथ क्रिकेट खेली है। दोनों पूर्व दिग्गज अब मैदान में कॉमेंट्री करते हुए नजर आ जाते है।
IPL 12 : ये हैं वो टॉप पांच खिलाड़ी जो IPL 12 की नीलामी में बने करोड़पति...
इसी के साथ कपिल देव ने कहा कि मैने अपनी पूरी जिदंगी में 25 करोड़ रूपए नहीं देखें। जैसा कि आपको बता इस समय आईपीएल 12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई है। इस साल हुई नीलामी में भारत के गेंदबाज जयदेव उनादकट और वरूण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ रूपए में फ्रेंचाइजी ने खरीदा।