भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में पिच को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. पर्थ में हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट में आईसीसी ने पिच की असमान उछाल को देखते हुए उसे औसत रेटिंग दी थी, जिस पर काफी बयानबाजी हुई थी. इसी के मद्देनजर अब मेलबर्न पिच पर भी चिंताएं और बयान सामने आने लगे हैं.
मेलबर्न की पिच को पिछले साल एशेज में आईसीसी की रिपोर्ट में खराब बताया गया था. वहीं अब मार्कस इस पिच को लेकर आगे आए है और उन्होंने इस पिच को लेकर बात की है.
घास देखकर डरने की जरूरत नही है

हैरिस ने कहा कि
“एमसीजी पिच पर घास देखकर घबराने की जरूरत नहीं है, कि क्योंकि यहां संयम दिखाने वाले बल्लेबाज रन बनाते है. ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ की असमान उछाल वाली पिच पर अच्छी बल्लेबाजी की थी और टीम मैच को 146 रनों से जीतने में कामयाब हुई थी. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लॉयन ने 8 विकेट लिए थे. वहीं टीम इंडिया इस मैच में नियमित स्पिनर के बजाय चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी. “
घरेलू क्रिकेट को लेकर की बात

हैरिस ने विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच इसी पिच पर खेले गये शैफील्ड शील्ड मैच का उदाहरण देते हुए कहा कि
“मैच से पहले उन्हें लगा था कि यह मैच डेढ दिन में खत्म हो जाएगा, लेकिन उन्होंने इस में नाबाद 250 रन बनाए.”
उन्होंने कहा कि
“उस मैच से पहले मुझे लगा था कि विकेट काफी मुश्किल है और डेढ़ दिन में मैच खत्म होगा. इस मैच में कई ऐसे खिलाड़ी थे जो राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के दावेदार थे, इसलिए मैं बिना किसी उम्मीद के बल्लेबाजी करने उतरा और पिच शानदार रही. विकेट उम्मीद के विपरीत धीमा था और उसमें दरारे नहीं पड़ी.”
सबको फायदा मिलेगा

पिच को लेकर आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“मैंने आज सुबह पिच देखी और वह उसी मैच की तरह है. ये ऐसा विकेट है जहां आप अच्छा खेलेंगे तो रन बनायेंगे. अच्छी गेंदबाजी करेंगे तो विकेट मिलेगा.”
वही एमसीजी के क्यूरेटर मैट पेज ने कहा था कि
“इस पिच से गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को बराबर मदद मिलेगी. इस पिच में सभी के लिए कुछ न कुछ है.”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post MSG पिच को लेकर मार्कस हैरिस ने किया बड़ा खुलासा, बढ़ सकती है ऑस्ट्रेलिया की मुसीबत appeared first on SportzWiki Hindi.