जहां एक तरफ भारतीय सीनियर टीम ऑस्ट्रेलिया एक दौरे पर है. वहीं इंडिया ए की टीम भी न्यूजीलैंड के दौरे में है. जहां इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड ए टीम के साथ तीन मैच अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस टेस्ट सीरीज के शुरूआती दोनों टेस्ट मैच ड्रा ही गये थे. इनदिनों इस टेस्ट सीरीज का तीसरा व अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है.
इंडिया ए की टीम ने अपनी पहली पारी में बनाये 323 रन

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत की टीम ने अपनी पहली पारी में 323 रन का स्कोर बनाया था. भारत के लिए पहली पारी में विजय शंकर ने जहां सबसे ज्यादा 71 रन की पारी खेली थी.
वहीं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी 62 रन का शानदार अर्धशतक लगाया था. ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यु इश्वरन ने भी टीम के लिए 56 रन का योगदान दिया था. इंडिया ए के लिए रविकुमार समर्थ ने भी 47 रन की पारी खेली थी.
दूसरे दिन का खेल खत्म हो जाने तक न्यूजीलैंड ए ने 3 विकेट के नुकसान पर 121 रन

आपकों बता दे, कि इस मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ए की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए है. दूसरे दिन का खेल समाप्त हो जाने तक न्यूजीलैंड ए टीम के बल्लेबाज टीम साइफर्ट 55 रन बनाकर खेल रहे है. वहीं रचिन रविन्द्र 5 रन बनाकर खेल रहे है. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट हासिल किये है. वहीं के गौथम ने एक विकेट हासिल किये.
न्यूजीलैंड ए टीम की शुरूआत खराब रही थी. उनका पहला विकेट जोर्ज वोर्कर (8 रन) टीम के 18 रन के स्कोर पर ही गिर गया था. इसके बाद विल यंग (17 रन) टीम के 50 रन के स्कोर पर आउट हो गये.
इसके बाद ग्लेन फिल्पस और टीम साइफर्ट ने 59 रन की शानदार साझेदारी की, हालाँकि, ग्लेन फिल्पस (27 रन) टीम के 109 रन के स्कोर पर आउट हो गये.
यहाँ देखे दो दिन तक के खेल का पूरा स्कोरकार्ड


SCORECARD IMAGE CREDIT CRICBUZZ
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post NZ A vs IND A : पहले दिन शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन लड़खड़ाई भारतीय टीम, न्यूज़ीलैंड A की सधी शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.