भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के बिल्कुल पडोस यानि न्यूजीलैंड में भारत-ए की टीम न्यूजीलैंड-ए के साथ दो-दो हाथ कर रही है। भारत-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच वांहगुराई में खेला जा रहा है।
भारत-ए वर्सेज न्यूजीलैंड-ए तीसरा अन ऑफिशियल टेस्ट मैच
इस अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच में रविवार को तीसरे दिन का खेल हुआ जिसकी समाप्ति तक भारत-ए ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं।

तीसरे दिन के खेल में भारत की दूसरी पारी से पहले न्यूजीलैंड-ए की पहली पारी 398 रनों तक पहुंची और उन्होंने भारत-ए पर पहली पारी के आधार पर 75 रनों की बढ़त हासिल की और भारत-ए अभी भी बढ़त में 37 रनों से पीछे है।
कैम फ्लेचर और डग ब्रेसवेल ने छठे विकेट की साझेदारी से न्यूजीलैंड ए को संभाला
मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड-ए की टीम ने अपने दूसरे दिन की समाप्ति पर 3 विकेट पर 121 रनों से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन के खेल की शुरुआत न्यूजीलैंड-ए के लिए खराब रही और उन्हें 121 के स्कोर पर ही आर. रविन्द्र(5) को खोना पड़ा।

न्यूजीलैंड के नाबाद बल्लेबाज सेफर्ट भी कुछ देर बाद 86 रन बनाकर चलते बने। न्यूजीलैंड-ए की आधी पारी 167 रनों के स्कोर पर पैवेलियन लौट गई लेकिन इसके बाद कैम फ्लेचर और डग ब्रेसवेल ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों की साझेदारी कर न्यूजीलैंड-ए को फिर से मैच में ला दिया।
न्यूजीलैंड ए पहली पारी में बनाए 398 रन, भारत दूसरी पारी 38/1
डग ब्रेसवेल के 55 रनों के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद के जैईमन ने भी अच्छे हाथ दिखाते हुए 53 रनों की पारी खेली तो वहीं दूसरे छोर से कैम फ्लेचर ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए शानदार सैकड़ा जड़ा और अंत में आफट हुए। फ्लेचर ने 103 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 398 के स्कोर तक पहुंचाया। भारत-ए के लिए स्पिन गेंदबाज के. गौथम ने 6 सफलता हासिल की।

इसके बाद 75 रनों की बढ़त मिलने के बाद भारतीय ए टीम बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन 2 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन दिन के खेल खत्म होने तक रविकुमार समर्थ और अंकित बावने ने कोई झटका नहीं लगने दिया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post NZ A vs IND A: अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ए ने बढ़त का गंवाया मौका, लेकिन युवा खिलाड़ी ने छोड़ी छाप appeared first on SportzWiki Hindi.