महेंद्र सिंह धौनी की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और टी-20 के लिए भारतीय टीम में वापसी हो गई है. बीसीसीआई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है.
धौनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था

धौनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार सिलेक्टर्स वनडे सीरीज के लिए उसी टीम का चयन हुआ है जो इनके अनुसार अगले वर्ष विश्व कप में खेलेगी.
चयन समिति प्रमुख एमएसके प्रसाद पहले ही साफ कर चुके है कि धौनी विश्व कप 2019 के लिए विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद है और इसी के चलते धौनी का टीम में चुना जाना तय दिख रहा है.
कप्तान विराट को मार्गदर्शन देने का काम करेंगे धोनी

पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में धौनी का बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. उनका पिछले सात मैचों में स्कोर 27, 7, 20, 36, 8, 33 और 0 रहा है. यह प्रदर्शन उनकी ख्याति के अनुसार नहीं है, लेकिन स्टम्प्स के पीछे उन्होंने शानदार खेल दिखाया है. वे टीम के युवा खिलाड़ियों और कप्तान विराट को मार्गदर्शन देने का काम बखूबी निभा रहे हैं.
ऋषभ पंत टीम में होंगे
भारत को ऑस्ट्रेलिया से तीन वनडे खेलने है. भारत को न्यूजीलैंड से पांच वनडे (23, 26, 28 और 31 जनवरी और 3 फरवरी) खेलने हैं. इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैच 6, 8 और 10 फरवरी को होंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में धोनी चुन लिए गए है. वे भारत की तरफ से पिछले 6 टी-20 मैच नहीं खेले थे और इन मैचों में रिषभ पंत और दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपिंग की थी. अब धौनी इस बार सबसे छोटे फॉर्मेट में भी खेलते हुए नजर आएंगे.
ये है पूरी टीम
India’s squad for T20I series against New Zealand: Virat(Capt), Rohit (vc), KL Rahul, Shikhar Dhawan, Rishabh Pant, Dinesh Karthik, Kedar Jadhav, MS Dhoni (WK), Hardik Pandya, Krunal Pandya, Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal, Bhuvneshwar Kumar, Jasprit Bumrah, Khaleel Ahmed
— BCCI (@BCCI) December 24, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post NZvsIND: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी की हुई वापसी, ये है 15 सदस्यी भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.