Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND: ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद न्यूजीलैंड जाएगी भारतीय टीम, यह है पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। टीम वहां टी-20 सीरीज खेल चुकी है वहीं अभी टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है। टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। इस सीरीज के समाप्त होने के तुरंत बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाएगी। वहां टीम सिर्फ सीमित ओवरों के मैच का सीरीज खेलेगी।

5 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी

न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस दौरे पर सिर्फ सीमित ओवरों का मैच खेलेगी। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम 5 वनडे और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी।

टीम दौरे का पहला मैच मैकलीन पार्क में 23 जनवरी को खेलेगी। इस दौरान महिला टीम भी न्यूजीलैंड के दौरे पर ही रहेगी। इस दौरे के लिए महिला टीम का ऐलान भी कर दिया गया है।

भारत ए भी गई थी न्यूजीलैंड

इंडिया ए टीम कुछ दिनों पहले ही न्यूजीलैंड दौरे पर गयी थी। वहां टीम ने तीन चारदिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला वहीं तीन अनऑफिशियल वनडे मैच भी खेले थे।

इन मैचों में भारत ए टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। टेस्ट सीरीज के सभी मैच जहां ड्रा हो थे, वहीं वनडे सीरीज के तीनों मैच को भारत ए ने अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाया था।

विश्व कप की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण

विश्व कप अगले साल मई से जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जायेगा। इंग्लैंड की पिच काफी हदतक न्यूजीलैंड की तरह ही है। पिचों में तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहती है। शुरुआत में गेंद काफी स्विंग भी होती है। इसी को देखते हुए भारत के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है।

सीरीज का शेड्यूल:

मैच तारीख मैदान समय (IST)
पहला वनडे 23 जनवरी 2019 मैकलीन पार्क 7:30 बजे
दूसरा वनडे 26 जनवरी 2019 बे ओवेल 7:30 बजे
तीसरा वनडे 28 जनवरी 2019 बे ओवेल 7:30 बजे
चौथा वनडे 31 जनवरी 2019 सेडॉन पार्क 7:30 बजे
पांचवा वनडे 03 फरवरी 2019 वेस्टपैक स्टेडियम 7:30 बजे
पहला टी-20 06 फरवरी 2019 वेस्टपैक स्टेडियम 12:30 बजे
दूसरा टी-20 08 फरवरी 2019 ईडन पार्क 11:30 बजे
तीसरा टी-20 10 फरवरी 2019 सेडॉन पार्क 12:30 बजे

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post NZvsIND: ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद न्यूजीलैंड जाएगी भारतीय टीम, यह है पूरा शेड्यूल appeared first on SportzWiki Hindi.