Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत को बोले पेन, धोनी ODI में आ गया है, तुम हैरिकेंस के लिए खेलो

मेलबर्न 
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान और विकेटकीपर टिम पेन 'स्लेजिंग' से बाज नहीं आ रहे। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भी वह लगातार भारतीय बल्लेबाजों को उकसाने का काम कर रहे हैं। मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन वह भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत को 'परेशान' करते रहे। भारत ने अपनी पहली पारी मैच के दूसरे दिन सात विकेट पर 443 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जवाब में जसप्रीत बुमराह की धाकड़ बोलिंग के सामने कंगारू टीम बुरी तरह बिखर गई। बुमराह ने 33 रन देकर छह विकेट लिए और मेजबान टीम 151 पर ऑल आउट हो गई। भारत ने फॉलोऑन न देने का फैसला किया हालांकि उसके पास 292 रनों की विशाल बढ़त थी। पैट कमिंस ने भारत की दूसरी पारी में शानदार बोलिंग की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर पांच विकेट पर 54 रन है। हालांकि इसके बावजूद भारत मजबूत परिस्थिति में है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत की कुल बढ़त 346 रनों की हो गई है। पिच पर असमान उछाल है और यह भारत के पक्ष में है। हालांकि इसके बावजूद पेन स्लेजिंग करने से नहीं रुक रहे हैं। उन्होंने शु्क्रवार को पंत पर कॉमेंट किए। पंत हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे थे। 

क्या कहा था पेन ने 
टिम पेन- एक बात बताऊं। वनडे सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी आ गए हैं। इस लड़के (ऋषभ पंत) को हरिकेंस (हॉबर्ट) की टीम में शामिल करना चाहिए। उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है। इससे तुम्हारा (पंत) का ऑस्ट्रेलिया में हॉलिडे बढ़ जाएगा। हॉबर्ट खूबसूरत शहर है। इसे एक वाटर फ्रंट अपार्टमेंट दिलवाते हैं। पेन यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, क्या तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखोगे। मैं अपने बीवी को फिल्म दिखाने ले जाऊंगा तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखना। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में पंत एक खराब शॉट खेलकर आउट थे। पेन ने भारत के इस युवा विकेटकीपर को ट्रोल करने का फैसला किया। उन्होंने वनडे टीम में पंत के स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी को शामिल किए जाने पर 'चिढ़ाने' का फैसला किया। धोनी, को वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।