टीम इंडिया के महान सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर एक बार फिर से चर्चा में है. इस बार गौतम गंभीर ने अपने किसी अच्छे काम की वजह से नही चर्चा में है.इस बार गौतम गंभीर के खिलाफ दिल्ली के साकेत कोर्ट ने बुधवार को वारंट जारी किया है. रियल इस्टेट से जुड़े इस विवाद में गंभीर पर फ्रॉड करने का आरोप लगा गया है. आप को बता दें कि हाल ही में गंभीर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी.
गौतम गंभीर पर लगे ये गंभीर आरोप

गौरतलब है कि गौतम गंभीर रियल इस्टेट ग्रुप रुद्रा बिल्डवेल रिएलिटी प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांड एंबेस्डर थे. वही अब कंपनी के निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए गए हैं. कंपनी पर आरोप लगा है कि उन्होंने गौतम गंभीर के नाम का गलत फायदा उठाते हुए निवेशकों से रुपए ले लिए और कंपनी लोगों को घर नही दिया है. जिस वजह से बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. अब इस मामले की जांच गौतम गंभीर तक पहुंच गई है.
हाल में ही लिया है संन्यास

गौतम गंभीर ने हाल में ही क्रिकेट से संन्यास लिया है. इस दौरान उन्होंने विडियो जारी कर के अपने संन्यास की घोषणा की थी. उन्होंने अपने विडियो में कहा था कि कुछ फैसले दिल से लिए जाते है. अब समय आ गया है कि मैं अपने क्रिकेट करियर को यही पर खत्म कर दूँ. जिसके बाद उन्होंने अपने आखिरी रणजी मैच में यादगार शतक बना कर क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

आप को बता दें कि गौतम गंभीर भारत के सबसे महान सलामी बल्लेबाज़ के रूप में जाने जाते है. गंभीर 2007 टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में शीर्ष स्कोरर रहे थे. इसके अलावा गौतम गंभीर को हाल में ही प्रधानमंत्री मोदी ने भी पत्र लिख कर तारीफ की थी. इस दौरान उन्होंने उनके सामाजिक कार्यों और खेल में योगदान का भी जिक्र किया गया था. जिसके बाद गौतम गंभीर ने ट्विटर पर पत्र को शेयर कर के उनके धन्यवाद भी कहा था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post OMG गौतम गंभीर के खिलाफ हुए धोखाधड़ी का केस, जल्द हो सकते है गिरफ्तार appeared first on SportzWiki Hindi.