Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PAK vs NZ : यासिर शाह ने 82 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, इस मामलें में बने नंबर वन

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच इस समय तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इसी बीच आपको बता दें कि पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज यासिर शाह ने एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज कराने में कामयाबी हासिल की।

पाकिस्तान के गेंदबाज यासिर शाह ने जैसे ही तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन विलियम सोमरविले को आउट किया वैसे शानदार रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की। यासिर शाह ने सबसे कम 33 टेस्ट मैचों में 200 टेस्ट विकेट लेने में सफल हुए। इसके साथ ही यासिर शाह ने 82 साल पूराना रिकॉर्ड धराशाही करने में कामयाबी हासिल कर ली। शाह ने इस सीरीज में अब तक शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है।

आपको बता दें कि यासिर शाह से पहले ये रिकॉर्ड आॅस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज क्लेरी ग्रिमट ने 1936 में बनाया था। कंगारू टीम के इस गेंदबाज ने 36 टेस्ट मैचों में 200 विकेट हासिल किए थे। जबकि यासिर शाह ने 33 टेस्ट मैचों में 200 विकेट लेने में सफलता हासिल की। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज आर ​अश्विन इस मामलें में तीसरे स्थान पर है। अश्विन ने 37वें टेस्ट मैच में 200 टेस्ट विकेट लेने में कामयाबी हासिल की थी।