इनदिनों न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. फिलहाल सीरीज 1-1 से ड्रा है. अब इस टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 3 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच आबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इसी बीच पाकिस्तान की टीम ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी 12 सदस्यी टीम का ऐलान कर दिया है.
मोहम्मद अब्बास कंधे की चोट के चलते तीसरे टेस्ट से है बाहर

पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास 3 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच आबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये है.
आपकों बता दे, कि फील्डिंग करने के दौरान मोहम्मद अब्बास को कंधे में चोट लग गई थी और अपनी इसी चोट के चलते वह 3 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच आबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे.
12 सदस्यी टीम में अफरीदी और फहीम दोनों को मिली जगह

आपकों बता दें, कि पाकिस्तान की इस 12 सदस्यी टीम में युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी व फहीम अशरफ दोनों को ही जगह मिली है, इन दोनों खिलाड़ियों को शुरूआती दो टेस्ट मैचों में मौका नहीं मिला था, लेकिन अब तीसरे टेस्ट में मोहम्मद अब्बास की जगह एक खिलाड़ी को मौका मिलना तय है. वैसे मोहम्मद अब्बास के तीसरे टेस्ट में बाहर होने के कारण युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को अपने टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है.
पाकिस्तान टीम अगर इस मैच में तीन तेज गेंदबाज के साथ उतरती है, तो फहीम अशरफ को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता हैं. वहीं स्पिनर बिलाल आसिफ को टीम से ड्राप किया जा सकता है.
इस प्रकार है पाकिस्तान की 12 सदस्यी टीम
©GettyImage
इमाम-उल-हक, मोहम्मद हफीज, अजहर अली, हारिस सोहेल, असद शफीक, बाबर आज़म, सरफराज अहमद (कप्तान, विकेटकीपर), बिलाल असिफ, शाहीन अफरीदी, हसन अली, यासीर शाह, फहीम अशरफ
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post PAKvsNZ : तीसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने 12 सदस्यी टीम का किया ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.